Home Business IdeaEarn MoneyStock MarketNewsSarkari YojnaEducation

Small business ideas: घर से करे ये काम, 2 लाख का निवेश, 25000 महीना की कमाई

Small business ideas: घर से करे ये काम, 2 लाख का निवेश, 25000 महीना की कमाई

बहुत से लोगों के पास थोड़ी सी कार्यशील पूंजी होती है लेकिन बाजार में दुकान खरीदने के लिए पैसे नहीं होते हैं। प्राइम लोकेशन पर अगर दुकान किराए पर ली जाती है तो उसका किराया और खर्चा इतना है कि सारी कमाई उसी में चली जाती है। ऑनलाइन स्टेशनरी की दुकान आप अपने घर से चला सकते हैं। यह बहुत आसान है और शुरुआत में केवल ₹200000 का निवेश करके आप आसानी से ₹25000 महीने कमा सकते हैं।

ऑनलाइन स्टेशनरी की दुकान कैसे शुरू करें

आपको इस बिज़नेस में न तो कोई अनुभव की जरूरत है और न ही किसी एक्सपर्ट को काम पर रखना होगा। हर कॉलोनी, हर बस्ती में स्टेशनरी की डिमांड है। उत्पाद भी सीमित हैं जो सबसे ज्यादा बिकते हैं। स्टेशनरी के थोक विक्रेता हर शहर में मौजूद हैं। आपको बस अपने शहर के सबसे अच्छे थोक व्यापारी से संपर्क करना है। केवल ₹50000 अग्रिम जमा करने पर लगभग 1.5 लाख रुपये मूल्य का माल क्रेडिट पर उपलब्ध होता है।

कहाँ से करे बिज़नेस शुरू

आपके घर का एक कमरा या आपके घर के हॉल की एक दीवार इस व्यवसाय के लिए काफी है। बहुत ज्यादा फर्नीचर की जरूरत नहीं है। अकाउंट मैनेज करने के लिए कई निःशुल्क मोबाइल एप्लिकेशन उपलब्ध हैं। शुरुआत में अपनी ई-कॉमर्स वेबसाइट लॉन्च करने की भी आवश्यकता नहीं है। अगर कहीं कोई टेक्निकल सपोर्ट मिल जाए तो आप ब्लॉगर पर फ्री में वेबसाइट लॉन्च कर सकते हैं। नहीं तो इस बिजनेस के लिए इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप ही काफी हैं।

अपने स्मार्टफोन से इंस्टाग्राम पर अपना बिजनेस पेज बनाएं और व्हाट्सएप्प बिज़नेस पर अकाउंट बनाये। सभी उत्पाद यहाँ पर अपलोड करें। विवरण में उत्पाद, कीमत और छूट के बारे में कुछ जानकारी डालें। साथ ही आपको अपना संपर्क नंबर दर्ज करना होगा। अपने आसपास के लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन स्टेशनरी की दुकान के बारे में बताएं। आपको इस व्यवसाय में लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आर्डर तुरंत मिलना शुरू हो जाएंगे। और तुरंत आप आर्डर डिलीवर करना शुरू करें।

ऑनलाइन स्टेशनरी शॉप में मुनाफा कितना होगा

अगर आप इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप का सही तरीके से इस्तेमाल कर पाते हैं तो ज्यादा से ज्यादा 90 दिनों में आपको पता चल जाएगा कि आपके आसपास के इलाके में किस तरह की स्टेशनरी की डिमांड है। केवल उन्हीं उत्पादों को स्टॉक करें। आपकी कमाई शुरू हो गई है। स्टेशनरी व्यवसाय में एक दुकानदार का शुद्ध लाभ लगभग 25% है लेकिन यदि आप अपने घर से काम करते हैं तो आपका शुद्ध लाभ लगभग 40% होगा।

← Previous
Small business ideas: एक स्कूटर और 50000 में बिज़नेस शुरू, 30000 महीने की कमाई
Next →
Small business ideas: घर बैठे बिना पूंजी के बड़ी कमाई, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर

Breaking News

Get real-time updates on the latest stories.

In-Depth Analysis

Read expert opinions and detailed news analysis.

Stay Informed

Never miss important updates that matter to you.