Home Business IdeaEarn MoneyStock MarketNewsSarkari YojnaEducation

Small Business Ideas: 40 हजार की मशीन से ₹10000 महीना, ना सामान खरीदना, ना बेचना

Small Business Ideas: 40 हजार की मशीन से ₹10000 महीना, ना सामान खरीदना, ना बेचना

जिन लोगों के परिवार और रिश्तेदार व्यावसायिक पृष्ठभूमि से नहीं हैं उनके लिए बिज़नेस शुरू करना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे लोग चाहते की कोई ऐसा बिज़नेस हो जिसे छोटे स्तर से शुरू किया जा सके। तो आज हम एक ऐसा ही स्माल बिजनेस आइडिया लेकर आये है जिसे आप कम पूंजी में शुरू करके इसे रेगुलर कमाई वाला बिज़नेस बना सकते है। इस बिज़नेस को आप घर से एक टेबल पर शरू कर सकते है। शुरू करने के लिए आपको 40 हजार की मशीन की आवश्यकता होगी जिससे आप प्रतिमाह 10000 रूपये या उससे ज्यादा कमा सकते है। माल खरीदने और उसे बेचने की भी इस बिज़नेस में कोई झंझट नहीं है।

पहले समझते है मार्केट की प्रॉब्लम क्या है

अगर आप अपने आस पास नजर दौड़ाएंगे तो आपको किराने की ढेर सारी दुकानें, मसाला चक्की, कुछ नमकीन और ऐसे ही अन्य सामानों के विभिन्न निर्माता मिल जायेंगे। इस सबकी एक ही प्रॉब्लम यह होती है की इनके बनाये गए प्रोडक्ट की पैकिंग करना। अगर इन्हे अलग अलग पैकेट बनवाना है तो सभी को अलग से कर्मचारी लगाना पड़ता है। माल 10 किलो पैक करवाना है तो पैक होते होते 9 किलो ही बचता है। साथ ही दूसरी भी कई परेशानीयां आती है।

ये है हमारा Business From home

फिलिंग मशीन इस समस्या का समाधान है। छोटे छोटे दुकानदार Filling Machine और पैकिंग मशीन नहीं लगा सकते क्योंकी दोनों मशीन लगभग 40 हजार तक आती है और मशीन पर काम करने के लिए वर्कर की भी जरुरत होती है। लेकिन आप इन मशीन को खरीद कर घर से पैकिंग का काम कर सकते है। इसके लिए आप अलग अलग पैकिंग के हिसाब से चार्ज कर सकते है। जैसे ₹2 से ₹4 प्रति पैक के ले सकते है।

आप इन फैक्ट्रियो और दुकानों से कॉन्टेक्ट कर सकते है। ये लोग आपके घर मटेरियल पहुँचा देंगे फिर आप इनकी डिमांड के अनुसार पैकिंग तैयार कर दे और पैकिंग पूरी होने के बाद ये लोग आपसे पैकेट लेकर पैसे देंगे। बहुत से बड़े बड़े शहरो में इस तरह के काम होते है आप भी कर सकते है। पहले दुकानदारों से संपर्क कीजिये अगर काम मिलता है तो फिर मशीन खरीदिये। आपको सिर्फ पैकिंग करना है माल लाना और ले जाना दुकानदार का काम होगा। अब अच्छे कर्मचारियों के नहीं मिलने से लोग पैकिंग के काम को आउटसोर्स करने लगे है। साथ ही दुकानदार को ये कहने में भी अच्छा लगेगा की ये एकदम फ्रेश माल है अभी अभी हमारे कारखाने से पैक होकर ही आया है।

ऐसे ही कमाल के बिज़नेस आईडिया यहाँ देखे

    ← Previous
    Small Business Ideas: पढ़े लिखे हो तो VSS शुरू कीजिए, 1 लाख महीने की कमाई होगी
    Next →
    Small Business Ideas: 50 हजार की मशीनों से 50 हजार महीने की कमाई, बिना प्रोडक्ट बेचे

    Breaking News

    Get real-time updates on the latest stories.

    In-Depth Analysis

    Read expert opinions and detailed news analysis.

    Stay Informed

    Never miss important updates that matter to you.