Home Business IdeaEarn MoneyStock MarketNewsSarkari YojnaEducation

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फ्री ऑनलाइन डिलीवरी, पोस्ट ऑफिस के माध्यम से : Har Ghar Tiranga

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फ्री ऑनलाइन डिलीवरी, पोस्ट ऑफिस के माध्यम से : Har Ghar Tiranga

आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए भारत देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा सभी भारत वासियों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आग्रह किया है। तिरंगे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न राज्य सरकारें अपने स्तर पर काम कर रही हैं। इसके अलावा पोस्ट ऑफिस की ओर से फ्री ऑनलाइन डिलीवरी भी दी जा रही है।

Free Online Tiranga Order

भारतीय डाक विभाग की ओर से बताया गया है कि ई पोस्ट ऑफिस पोर्टल पर बड़ी संख्या में लोग राष्ट्रीय ध्वज को ऑनलाइन ऑर्डर कर रहे हैं। यहां राष्ट्रीय ध्वज की फीस ₹25 है और मुफ्त डिलीवरी दी जा रही है। आपके घर तिरंगा पहुंचाने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

भारत के डाक विभाग ने आम नागरिकों से 12 अगस्त 2022 की मध्यरात्रि से पहले ऑनलाइन ऑर्डर करने का अनुरोध किया है ताकि समय पर राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध कराया जा सके। ई पोस्ट ऑफिस पोर्टल का पता epostoffice.gov.in है। यहां कोई भी नागरिक ऑनलाइन ऑर्डर कर सकता है।

How to book tiranga online

हर घर तिरंगा अभियान: आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए भारतीय नागरिको को पोस्ट ऑफिस के माध्यम से ऑनलाइन तिरंगा अपने घर पर मंगाने के लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले भारतीय पोस्ट ऑफिस की ऑफिसियल वेबसाइट epostoffice.gov.in पर जाए।
  • यहाँ पर Buy as a Guest लिंक पर क्लिक करे।
  • राष्ट्रीय ध्वज का आयाम 20 इंच x 30 इंच (बिना ध्वज के खंभे) है। झंडे का बिक्री मूल्य 25 रुपये प्रति ध्वज है।
  • एक साथ आप 5 राष्ट्रीय ध्वज बुक कर सकते है।
  • अब अब तिरंगा सख्या चुने और Buy Now बटन पर क्लिक करे।
  • अगली विंडो में अपना मोबाइल नंबर दर्ज करे फिर ओटीपी सख्या दर्ज करे और अपना एड्रेस डाले।
  • अंत में 25 रुपए के हिसाब से जितने ध्वज आपने बुक किये है उसका पेमेंट करे। पेमेंट के सभी ऑप्शन अवेलेबल है।

← Previous
Small Business Ideas: घर बैठे 50000 महीने की कमाई, बिना पूंजी मोटी इनकम
Next →
आमिर की फिल्म लाल सिंह चड्ढा देखने के बाद ये 4 आशंकाएं सही साबित हुईं

Breaking News

Get real-time updates on the latest stories.

In-Depth Analysis

Read expert opinions and detailed news analysis.

Stay Informed

Never miss important updates that matter to you.