Home Business IdeaEarn MoneyStock MarketNewsSarkari YojnaEducation

Small Business Ideas: छोटे स्तर और कम पूंजी से शुरू कीजिये, 1 साल में ब्रांड बन जायेगा

Small Business Ideas: छोटे स्तर और कम पूंजी से शुरू कीजिये, 1 साल में ब्रांड बन जायेगा

अधिकतर बड़े बड़े बिज़नेस छोटे स्तर से ही शुरू होते है, इसलिए किसी भी छोटे बिज़नेस को शुरू करने में संकोच ना करे। अगर बिज़नेस आईडिया में दम है तो इसे आप कुछ ही समय में एक बड़े ब्रांड में बदल सकते है। आज हम जिस बिजनेस आइडिया की बात कर रहे है, उसकी शुरुआत आप एक छोटी सी दुकान से कर सकते है और इसे एक साल में आप अपने शहर में एक बड़े ब्रांड में बदल सकते है। आप इस बिज़नेस के द्वारा कमाए पैसो से ही इसे ब्रांड बना सकते है।

आज इस लेख में बर्गर शॉप बिज़नेस आईडिया की बात कर रहे है। हम आपको ये भी बता दे की इस खाद्य उत्पाद की सफलता का अनुपात बहुत कम है। अगर आप भारत में छोटे दुकानदारो से पूछेंगे तो वो यही कहेंगे की हैमबर्गर बेचने की जगह समोसा बेचना ज्यादा अच्छा है, क्युकी समोसे हमेशा बिक जाते है। इन लोगो की बात भी सही है क्युकी हमारे यहाँ लोगो को सही बर्गर बनाना आता ही नहीं है। अगर आप सही प्रोसेस से बर्गर बनाएंगे तो आपके यहाँ भी बड़े ब्रांड के जैसे लाइन में लोग खड़े रहेंगे।

सबसे पहले तो आप ये जान ले की बर्गर टिक्की को घर पर नहीं बनाया जाता है, तो इस बात का आप हमेशा ध्यान रखे। कई बड़ी बड़ी कंपनियों द्वारा burger patty बनाई जाती है। आप उनसे खरीद सकते है और फ्रीजर में स्टोर कर सकते है। दूसरी महत्वपूर्ण बात बर्गर बन्स तेल में नहीं तला जाता है बल्कि इसे टोस्टर में गर्म किया जाता है। तेल में तले burger bun से कभी भी टेस्टी बर्गर नहीं बनेगा, ये बात भी ध्यान रखे।

बर्गर बनाने की प्रोसेस में एक और बात महत्वपूर्ण है की बर्गर पैटी को हमेशा फ्रीजर से निकलते ही इसे फ्रायर में तलना होता है। अगर आप इसे फ्रीजर से निकले के बाद सामान्य तापमान होने के बाद तलेंगे तो वह तरीका गलत होगा। हमेशा फ्रोजन पैटी को ही तला जाता है। यानी की डीप फ्रीजर से सीधे फ्रायर में डाल दे। बर्गर पैटी को तलने के लिए फ्रायर का ही इस्तेमाल करे।

अगर आपको इस बिज़नेस को एक बड़े ब्रांड में बदलना है तो आपको इसे शुरू करने के लिए अच्छी क़्वालिटी के फ्रायर और टोस्टर का उपयोग करना होगा। बर्गर की सामग्री बनी बनायीं मिलती है। अगर आपके शहर में नहीं मिले तो किसी बड़े शहर से ख़रीदे या फिर इंडियामार्ट से भी खरीद सकते हैं। अगर आपने यहाँ बताई गई प्रोसेस से बर्गर बना कर बेचने का बिज़नेस शुरू किया तो आप निस्संदेह ही प्रसिद्ध हो जायेंगे।

← Previous
Small Business Ideas: ₹50,000 प्रतिमाह कामना है, तो Google से यह फ्री कोर्स करे
Next →
Small Business Ideas: 1 लाख रूपये में शुरू कीजिये, 30 हजार महीने की कमाई होगी

Breaking News

Get real-time updates on the latest stories.

In-Depth Analysis

Read expert opinions and detailed news analysis.

Stay Informed

Never miss important updates that matter to you.