Home Business IdeaEarn MoneyStock MarketNewsSarkari YojnaEducation

Small Business Ideas: एक्‍सट्रा इनकम के ल‍िए Mobile से करें ब‍िजनेस, लाखों में होगी कमाई

Small Business Ideas: एक्‍सट्रा इनकम के ल‍िए Mobile से करें ब‍िजनेस, लाखों में होगी कमाई

आज हर व्यक्ति नौकरी के साथ अतिरिक्त आमदनी (Extra Income) करने की सोच रहा है। अगर आपके मन में अतिरिक्त आय अर्जित करने का विचार आता है तो आपका मोबाइल इसमें आपकी मदद करेगा। आप चाहें तो इस बिजनेस को जॉब के अलावा फुल टाइम भी कर सकते हैं।

इस बिजनेस में समय के साथ मैच्योरिटी आने पर आपको ज्यादा फायदा होगा। इसे करने के लिए आपको किसी खास प्लानिंग की भी जरूरत नहीं है और न ही इसमें उम्र की कोई पाबंदी है। आइए जानते हैं इस बिजनेस के बारे में।

डिजिटल फोटोग्राफी की बढ़ी डिमांड

हम आपको जिस बिजनेस के बारे में बता रहे हैं वह है मोबाइल से फोटो खींचकर फोटो बेचने का काम। डिजिटल मीडिया के बढ़ते दौर में डिजिटल फोटोग्राफी की मांग बढ़ गई है। ऐसे में आपकी क्लिक की गई फोटो भी लाखों रुपये में बिक सकती है।

बहुत से लोगों को फोटोग्राफी का शौक होता है। ऐसे लोग सामान्य जगह में भी फोटो का अनोखा एंगल ढूंढते हैं। अगर आप अपने शौक को आय में बदलना चाहते हैं तो यह आसान है। इसके लिए आपके पास एक अच्छी क्वालिटी का कैमरा फोन होना चाहिए। फोटो क्लिक करने के बाद आप बेच सकते हैं। आपको पता होना चाहिए कि ये तस्वीरें कहां बिकती हैं।

फोटो खरीदने वाली वेबसाइट

तस्वीरें कई वेबसाइटों पर बेची जाती हैं। इन वेबसाइट पर अकाउंट बनाकर आपको कैटेगरी के हिसाब से यहां क्लिक की गई तस्वीरों को अपलोड करना होगा। इसके बाद अगर कोई यूजर इन्हें डाउनलोड करता है तो आपको इसके पैसे मिलेंगे। फ़ोटो को बार-बार डाउनलोड करने पर आपको अतिरिक्त पैसे मिलते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही वेबसाइट के बारे में बता रहे हैं जिन पर आप अपनी फोटोज बेच सकते हैं।

  1. एलामी (Alamy)
  2. शटरस्टॉक (Shutterstock)
  3. एडोबी स्टॉक (Adobe Stock)
  4. क्रेस्टॉक (Crestock)
  5. फोटोमोटो (Fotomoto)
  6. एटसी (Etsy)
  7. 500px
  8. फोटोशेल्टर (PhotoShelter)
  9. टूरफोटोस (TourPhotos)
  10. स्नैपड4यू (Snapped4u)

यहाँ पर है और भी कमाल के बिज़नेस आईडिया

    ← Previous
    Small Business Ideas: आज ही शुरू करें 'काले सोने' का बिजनेस, कम समय में शुरू होगी अंधाधुंध कमाई
    Next →
    Small Business Ideas: 35000 की मशीन से ₹1500 रोज की कमाई, इसकी बहुत डिमांड है

    Breaking News

    Get real-time updates on the latest stories.

    In-Depth Analysis

    Read expert opinions and detailed news analysis.

    Stay Informed

    Never miss important updates that matter to you.