Home Business IdeaEarn MoneyStock MarketNewsSarkari YojnaEducation

Small Business Ideas : घर बैठे शुरू करें ये बिजनेस, हर महीने होगी 1 लाख तक की कमाई

Small Business Ideas : घर बैठे शुरू करें ये बिजनेस, हर महीने होगी 1 लाख तक की कमाई

नौकरी से होने वाली आय आपकी ज़रूरतों को पूरा नहीं कर सकती है इसलिए साथ में अगर कोई बिज़नेस शुरू कर लिया जाये तो कुछ अतिरिक्त पैसा कमाना जा सकता हैं। आज हम इस लेख में जिस बिज़नेस की बात कर रहे है उसे आप नौकरी के साथ साथ में शुरू कर सकते है। इस बिज़नेस में आप अपने पैसो के साथ ही सरकार की मुद्रा योजना का लाभ भी ले सकते है। यह एक सदाबहार बिज़नेस आईडिया है जिसे आप घर से भी शुरू कर के अपनी आमदनी को अच्छी बड़ा सकते है।

अगर आपके घर में इसके लिए पर्याप्त जगह है तो आप लकड़ी के फर्नीचर का बिजनेस घर पर ही शुरू कर सकते हैं। इस फर्म को शुरू करने के लिए केंद्र सरकार से कर्ज लिया जा सकता है। ऐसे में आप इस बिजनेस को आसानी से शुरू कर सकते हैं। बता दें कि आधुनिक समय में लकड़ी के फर्नीचर की बढ़ती मांग से इस उद्योग को काफी फायदा हुआ है।

मोदी प्रशासन भी आपकी सहायता के लिए तैयार

आपको बता दें कि आजकल अधिक लोग लकड़ी के सामान से अपने घरों को सजाने और रेनोवेट करने का विकल्प चुन रहे हैं। इससे इसकी डिमांड बहुत ज्यादा बढ़ गयी है। मोदी सरकार इस प्रयास में भी आपका साथ देने को तैयार है। पीएम मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) के रूप में, सरकार आपको व्यवसाय शुरू करने के लिए कम ब्याज दर पर ऋण भी प्रदान करती है।

लागत इस प्रकार होगी

अगर आप बड़े पैमाने पर इसे शुरू करते है तो आपको बता दें कि लकड़ी के फर्नीचर का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको करीब 9.33 लाख रुपए की जरूरत होगी। इसमें आप अपने पास से 1.85 लाख रूपये लगा सकते है और बाकि आप पीएम मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) के तहत बैंक से लगभग 7.48 लाख रुपये का ऋण प्राप्त कर सकते हैं। तीन महीने के दौरान परिचालन पूंजी के लिए 5.70 लाख, और अचल पूंजी के लिए 3.65 लाख रु की जरुरत पड़ती है। दरअसल, मोदी सरकार की प्रधानमंत्री मुद्रा योजना छोटे बिज़नेस के मालिकों को कर्ज देती है। ऐसे में बिजनेस शुरू करने के लिए 75-80 फीसदी तक का लोन मिलता है। आप अपना खुद का व्यवसाय शुरू करके संभावित रूप से इसका लाभ उठा सकते हैं।

आप इस बिज़नेस को शुरू करते है पैसा कमाने लगेंगे। आप सभी लागतों को घटाकर 60,000 से 100,000 रुपये के बीच आसानी से कमा सकते हैं। इस आमदनी से आप जल्द ही कर्ज भी चुका देंगे। साथ ही आप कम लागत में अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं। जो आपके भविष्य को सुरक्षित करने में आपकी मदद करेगा।

ऐसे ही कमाल के बिज़नेस आईडिया यहाँ देखे

    ← Previous
    Small Business Ideas: कम पैसे में शुरू करें यह सुपरहिट बिजनेस, घर बैठे होगी तगड़ी कमाई
    Next →
    Small Business Ideas: यह बिज़नेस हो जायेगा कम लागत में शुरू, हर महीने होगी बंपर कमाई

    Breaking News

    Get real-time updates on the latest stories.

    In-Depth Analysis

    Read expert opinions and detailed news analysis.

    Stay Informed

    Never miss important updates that matter to you.