Home Business IdeaEarn MoneyStock MarketNewsSarkari YojnaEducation

Small Business Idea: घर बैठे-बैठे शुरू करें बिजनेस, रोज होगी 1000 रुपये से भी ज्यादा की कमाई

Small Business Idea: घर बैठे-बैठे शुरू करें बिजनेस, रोज होगी 1000 रुपये से भी ज्यादा की कमाई

इंटरनेट ने दुनिया में बहुत कुछ बदल दिया है। आजकल ऐसे बहुत से बिज़नेस हो गए है जिन्हे आप इंटरनेट की मदद से बहुत ही कम निवेश में घर बैठे बैठे शुरू कर सकते है। ऑनलाइन बहुत से ऐसे बिज़नेस आईडिया आपको जिन्हे आप घर से शुरू कर सकते है और महीने में हजारो रूपये कमा सकते है। आज हम भी ऐसे ही एक होम बेस्ड बिज़नेस आईडिया पर बात करेंगे जिसे आप 2023 में शुरू कर सकते है। वैसे तो ये बिज़नेस महिलाओ को ज्यादा पसंद आएगा ले इसे पुरुष भी आसानी से शुरू कर सकते है।

ये है हमारा बिज़नेस आईडिया

आप अपने घर से Online Restaurant Business की शुरूआत कर सकते है। इस बिज़नेस में आपको अपने किचन में खाना बनाना होगा और उसे पैक करके रखना होगा। आप ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी बिज़नेस शुरू करेंगे इसके लिए बहुत से ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी पार्टनर है जैसे जोमेटो, स्विगी, फ़ूड पंडा, उबेर आदि के माध्यम से आपको आर्डर मिलेंगे। आप जो मैन्यू बनाएंगे उसी के हिसाब से आपके पास आर्डर आएगा।

बिज़नेस काम कैसे करेगा

जैसे ही आपके मोबाइल पर आर्डर आता है वैसे ही आपको उस आर्डर में आये फ़ूड को बनाना है और पैक कर देना है। फ़ूड पैकिंग के लिए आपको कुछ सामान खरीदना होगा। उसके बाद आपके पास डिलीवरी बॉय आएगा और खाना ले जाकर उस कस्टमर को देगा जिन्होंने आर्डर किया था। फिर आपने अपने खाने का जो रेट तय किया है उसके हिसाब से पैसा आपके अकाउंट में आ जायेगा जो की जो की सप्ताह में आता है।

ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी बिज़नेस कैसे शुरू करे ?

ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी बिज़नेस शुरू करने के लिए प्रक्रिया निचे बिन्दुओ में बताई गयी है इस प्रक्रिया के माध्यम से आप 20 से 25 दिनों में ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी बिज़नेस शुरू कर सकते है –

  • बिज़नेस शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको अपने किचन को तैयार करना होगा।
  • फिर आप अपने बिज़नेस का नाम चुने और उसका बोर्ड बना ले।
  • अब FSSAI से आपको फ़ूड लाइसेंस लेना होगा। जो की ऑनलाइन आवेदन हो जायेगा।
  • फिर आपको फ़ूड डिलीवरी पार्टनर है जैसे जोमेटो, स्विगी, फ़ूड पंडा, उबेर आदि से संपर्क कर अपने रेस्टोरेंट को रजिस्टर करना होगा
  • फिर फ़ूड डिलीवरी पार्टनर आपके यहाँ विजिट करेंगे और सब सही रहा तो अप्रूवल देंगे
  • फिर आपको ऑनलाइन खाने का आर्डर मिलना शुरू हो जाएंगे।

कमाई कितनी होगी

अगर आपके पास दिन भर में 20 आर्डर भी आते है तो आप प्रति आर्डर पर 60 रूपये का मार्जिन रखते है तो आपको एक दिन के कुल 1200 रूपये मिल जाते है यानि की महीने में आप इस बिज़नेस से आसानी से 35000 रूपये का मुनाफा कमा सकते है। इस बिज़नेस में पैसा आपको सीधे आपके बैंक अकाउंट में मिलेगा।

ऐसे ही कमाल के बिज़नेस आईडिया यहाँ देखे

    ← Previous
    Small Business Ideas: इस पाउडर को बनाने का बिजनेस शुरू करे, पूरे साल होगी अंधाधुंध कमाई
    Next →
    Small Business Ideas: 10x10 की दुकान से 50000 महीना, आपके यहाँ कोई नहीं करता होगा ये काम

    Breaking News

    Get real-time updates on the latest stories.

    In-Depth Analysis

    Read expert opinions and detailed news analysis.

    Stay Informed

    Never miss important updates that matter to you.