Home Business IdeaEarn MoneyStock MarketNewsSarkari YojnaEducation

Small business ideas: घर से शुरू करे 25 हजार महीने की कमाई, 2 लाख पूंजी निवेश करके

Small business ideas: घर से शुरू करे 25 हजार महीने की कमाई, 2 लाख पूंजी निवेश करके

अधिकतर लोग अपना खुद का बिज़नेस शुरू करना चाहते है लेकिन पूंजी कम होने से शुरू नहीं कर पाते है। कम पूंजी में किराये की दुकान से बिज़नेस शुरू करना बहुत मुश्किल होता है। और किसी प्राइम लोकेशन पर दुकान किराये पर ले भी ले तो छोटे बिज़नेस की पूरी कमाई किराए और खर्चा में ही चली जाती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा बिज़नेस बता रहे है जिसे आप अपने घर से शुरू कर सकते है। आप अपने घर से ₹2 लाख में ऑनलाइन स्टेशनरी की दुकान शुरू कर सकते हैं और इससे महीने के आप ₹25 हजार बड़े ही आराम से कमा सकते हैं।

Small Business Idea Details

यह बिज़नेस बहुत ही सिंपल है इसमें किसी राकेट साइंस की जरुरत नहीं है। बिना किसी अनुभव के आप इस बिज़नेस को अच्छे से चला सकते है। ना ही आपको इसमें किसी सहायक की जरुरत होगी। हर शहर हो या गांव स्टेशनरी तो सभी घरो में लगती ही है और यह डिमांड में भी रहती है। इस बिज़नेस में कुछ ही प्रोडक्ट होते है जो सबसे ज्यादा बिकते है, इसलिए माल भी सिमित ही रखना पड़ता है। थोक में स्टेशनरी खरीदने के लिए हर शहर में थोक विक्रेता मिल जायेंगे। किसी अच्छे थोक विक्रेता के पास से सामान खरीदेंगे तो आपको ₹1.5 लाख का माल मात्र 50000 जमा करके मिल जायेगा।

इस बिज़नेस में फर्नीचर पर तो आपको पैसे खर्च करने की जरुरत ही नहीं है। घर में कमरे की एक दीवार से ही अपना बिज़नेस शुरू हो जायेगा। अकाउंट मैंटेन करने के लिए बहुत से फ्री मोबाइल एप्लीकेशन है उनसे ही आपका काम हो जायेगा। बिज़नेस के शुरूआती दिनों में आपको अपनी ई-कॉमर्स वेबसाइट भी नहीं चाहिए। अगर वेबसाइट की जरुरत पड़े भी तो आप ब्लॉगर पर फ्री वेबसाइट बना सकते है। शुरुआत में तो आप सिर्फ सोशल मीडिया जैसे इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम और व्हाट्सएप का उपयोग करके ही बिज़नेस चला सकते है।

कैसे शुरू करे

बस एक अच्छा सा अपने बिज़नेस के नाम का इंस्टाग्राम पर एक पेज बनाइये और व्हाट्सएप पर चैनल बनाइये और अपने बिज़नेस की सभी जानकारी इन पर डाले और अपने सभी प्रोडक्ट इन पर अपलोड कर दे। सभी प्रोडक्ट की कीमत और छूट के बारे में भी बताये। इसमें अपना ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर भी दे जिससे लोग सीधे आपसे संपर्क कर सकते है। अब अपने आसपास के एरिया में लोगो को अपनी ऑनलाइन स्टेशनरी की दुकान की जानकारी प्रदान करे। कुछ ही दिनों में आपको आर्डर आना शुरू हो जायेंगे इसमें ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ा है।

कमाई कितनी होगी

अगर इस बिज़नेस में आपने इंस्टाग्राम का सही से उपयोग कर लिया तो आप मात्र ३० दिनों में ही पता कर सकते है की आपके एरिया में स्टेशनरी की डिमांड कितनी है और सबसे ज्यादा कौन सा प्रोडक्ट चाहिए। फिर बस आपको सिर्फ वही प्रोडक्ट ज्यादा रखना है जिनकी माँग ज्यादा होगी। और फिर इससे कमाई शुरू हो जाएगी। वैसे तो एक दुकानदार को स्टेशनरी के बिज़नेस में मुनाफा 25% तक रहता है, लेकिन हमें तो दुकान का किराया देना नहीं है तो हमारा मुनाफा लगभग 40% तक होगा।

ये बिज़नेस आईडिया आप नहीं देखेंगे तो पछतायेंगे

    ← Previous
    Small Business Ideas: ना कोई मशीन चाहिए और ना दुकान चाहिए, कम पूंजी से अभी शुरू कीजिए
    Next →
    Small Business Ideas: एक स्कूटर और 50 हजार रूपये में बिज़नेस शुरू, 30 हजार मंथली की कमाई

    Breaking News

    Get real-time updates on the latest stories.

    In-Depth Analysis

    Read expert opinions and detailed news analysis.

    Stay Informed

    Never miss important updates that matter to you.