Har Ghar Tiranga Certificate Download || हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट रजिस्ट्रेशन और डाउनलोड

Har Ghar Tiranga Certificate Download: भारत सरकार द्वारा इस वर्ष के स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के लिए “हर घर तिरंगा” अभियान की शुरुआत की है। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियो से आग्रह किया गया कि इस 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सभी भारतीय अपने घरो पर तिरंगा लगाए। इस अभियान के अंतर्गत देशवासियो को 13 से 15 अगस्त तक अपने घर पर तिरंगा फहराना है। इस अभियान का मूल उद्देश्य देशवासियो में देशप्रेम की भावना को प्रबल करना है। भारत सरकार चाहती है तिरंगा फहराना सिर्फ एक फॉर्मल प्रक्रिया ना होकर राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रबल करने में सहायक हो। भारत के गृह मंत्री द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई है। कैसे आपको Har Ghar Tiranga Certificate के लिए रजिस्ट्रेशन करना है और कैसे सर्टिफिकेट को डाउनलोड करना है, इसकी सम्पूर्ण प्रक्रिया हिंदी में इसी पोस्ट में निचे बताई गई है।

Har Ghar Tiranga Certificate
Har Ghar Tiranga Certificate

हर घर तिरंगा अभियान 2022

भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे “हर घर तिरंगा अभियान” के लिए भारतवासी अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस से तिरंगा खरीद सकते है, या डाकिये द्वारा अपने घर पर बुलवा सकते है। सभी भारतीयों को 13 से 15 अगस्त 2022 तक अपने घरो पर तिरंगा फहराना है। संस्कृति मंत्रालय द्वारा इस योजना को यादगार बनाने के लिए ऑनलाइन सर्टिफिकेट भी दिए जायेंगे। जिसके लिए आपको अपने मोबाइल से ऑनलाइन रेजिट्रेशन करना है, जो कि बहुत आसान है। बड़े आसान से 4 स्टेप के द्वारा आप रजिस्ट्रेशन कर सकते है और सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते है।

Har Ghar Tiranga Certificate के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करे?

1. सबसे पहले इसी पोस्ट में निचे दी गई हरघरतिरंगा की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ।
2. इस वेबसाइट के होमपेज पर आपको “PIN A FLAG” का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करे।
3. अब आपको अपना नाम और मोबाइल नंबर डालें।
4. अब इस वेबसाइट के लिए आपको लोकेशन देखने की परमिशन देना होगी या “Continue with Google” पर क्लिक करे।
5. अब आपको अपनी प्रोफाइल पिक्चर लगाना है।
6. अब अगले पेज पर आकर आपको नक़्शे के ऊपर अपनी लोकेशन सेट करना है।
7. आपकी दी गई लोकेशन पर भारत का तिरंगा दिखाई देगा।

हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करे?

1. सबसे पहले इसी पोस्ट में निचे दी गई हरघरतिरंगा की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ।
2. इस वेबसाइट के होमपेज पर आपको “PIN A FLAG” का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करे।
3. आपको नक़्शे के ऊपर अपनी लोकेशन सेट करना है।
4. जब आपके द्वारा नक़्शे पर तिरंगा ठीक से पिन हो जायेगा, आपको स्क्रीन पर सक्सेस का मैसेज दिखाई देगा।
5. अब आपको सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का ऑप्शन भी दिखाई देगा।
6. यहाँ से आपको अपना सर्टिफिकेट डाउनलोड करना है, जो कि PNG इमेज के रूप में डाउनलोड होगा।
7. आप इसी वेबसाइट से अपने सर्टिफिकेट को शेयर भी कर सकते है।

Har Ghar Tiranga Certificate Important Links

https://www.rashtragaan.in/
https://harghartiranga.com/

आप इन पॉपुलर पोस्ट को भी पढ़ सकते है-

17 thoughts on “Har Ghar Tiranga Certificate Download || हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट रजिस्ट्रेशन और डाउनलोड”

Leave a Comment