Draupadi Murmu Biography in Hindi || द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय

Draupadi Murmu Biography in Hindi: श्रीमती द्रौपदी मुर्मू एनडीए की तरफ से साल 2022 में राष्ट्रपति की उम्मीदवार घोषित की गई है। आइये जानते है कि कौन है द्रौपदी मुर्मू। द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा राज्य के मयूरभंज जिले में हुआ। ये आदिवासी संथाल समाज से आती है। इन्होंने अपनी शिक्षा रामादेवी महिला कॉलेज भुवनेश्वर से स्नातक करके पूरी की। ये पहले शिक्षक थी, फिर राजनीती में प्रवेश किया। आपको पता होना चाहिए कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने साल 1994 से 1997 तक श्री अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर, रायरंगपुर में शिक्षक के पद पर रहकर शिक्षा दी। ये ओडिशा के रायरंगपुर से विधायक रह चुकी हैं। ये उड़ीसा राज्य की आदिवासी नेता है जो कि झारखण्ड की नौंवी राज्यपाल भी रह चुकी है। द्रौपदी मुर्मू पहली ओडिया नेता हैं, जिन्हें राज्यपाल बनाया गया, इससे पहले ऐसा कभी नहीं किया गया। इनका सम्बन्ध भारतीय जनता पार्टी से है। राज्यपाल बनने से पहले BJP-BJD गठबंधन सरकार में साल 2002 से 2004 तक, वह मंत्री भी रह चुकी हैं।

Draupadi Murmu Biography in Hindi Short Details

नामद्रौपदी मुर्मू
पिता का नामबिरंची नारयण टुडू
पति का नामश्याम चरण मुर्मू
जन्म तारीख20 जून 1958
जन्म स्थानमयूरभंज जिला, ओडिशा
शिक्षास्नातक
धर्महिन्दू
जातीअनुसूचित जनजाति
राजनैतिक दलभाजपा
वैवाहिक स्तिथिविधवा
कुल सम्पतिलगभग 10 लाख

द्रौपदी मुर्मू की प्रारंभिक शिक्षा

द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा राज्य के मयूरभंज जिले में हुआ। इन्होंने अपनी शिक्षा रामादेवी महिला कॉलेज भुवनेश्वर से स्नातक करके पूरी की।

Draupadi Murmu Family

द्रौपदी मुर्मू की प्रारंभिक शिक्षा पूरी होने के बाद इनका विवाह श्याम चरण मुर्मू के साथ हुआ। इनकी तीन संतान थी, जिसमे 2 पुत्र और 1 पुत्री। इनके पति और दोनों पुत्र का निधन हो चूका है, जिसके कारण इनका कुछ समय अवसाद में गुजरा। अब इनकी बेटी जीवित है, जिसका नाम इति श्री है।

Also Read: Small business ideas: बरसात के मौसम में पैसा कमाना है तो ध्यान से पढ़ें

द्रौपदी मुर्मू का राजनैतिक जीवन

पद का नामअवधि
ओडिशा सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में ट्रांसपोर्ट एवं वाणिज्य विभाग2000 से 2004 तक
ओडिशा सरकार के राज्यमंत्री के रूप में पशुपालन और मत्स्य पालन विभाग2002 से 2004 तक
भाजपा के एसटी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य2002 से 2009 तक
भाजपा के एसटी मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष2006 से 2009 तक
एसटी मोर्चा, भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य2013 से अप्रैल 2015 तक
झारखंड की माननीय राज्यपाल2015 से 2021 तक

द्रौपदी मुर्मू की राष्ट्रपति उम्मीदवारी

श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किया गया है। यदि ये राष्ट्रपति बनती है तो भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति और पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी। साल 2022 में राष्ट्रपति पद के लिए परचा भरने की अंतिम तिथि 29 जून 2022 है और 25 जुलाई 2022 को भारत देश को अपना नया राष्ट्रपति मिल जायेगा। द्रौपदी मुर्मू के सामने विपक्ष की तरफ से भाजपा के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया गया है। यदि आप Draupadi Murmu Biography के बारे में और भी कुछ जानना चाहते है तो हमसे कमैंट्स करके पूछ सकते है।

Leave a Comment