Home Business IdeaEarn MoneyStock MarketNewsSarkari YojnaEducation

Alexandr Wang Wiki, Age, Girlfriend, Wife, Children, Family, Biography

Alexandr Wang Wiki, Age, Girlfriend, Wife, Children, Family, Biography

Alexandr Wang Wiki : अलेक्जेंडर वांग एक अमेरिकी व्यवसायी हैं। वह दुनिया में सबसे कम उम्र के स्व-निर्मित अरबपति हैं जिन्होंने 19 साल की उम्र में अपनी खुद की कंपनी स्केल एआई की स्थापना की। 25 की उम्र में सेल्फ मेड अरबपति बने गर्मी की छुट्टी में कंपनी बनाई 6 साल में मूल्य 56 हजार करोड रुपए। Alexander Wang वह एक गणित और कोडिंग प्रेमी हैं, जिन्होंने बचपन से ही राष्ट्रीय गणित और कोडिंग प्रतियोगिता में भाग लिया था। एशियाई मूल के एलेग्जेंडर की अरबपति बनने की कहानी उनकी उम्र जितनी ही छोटी है गणित में रुचि थी इसलिए कक्षा छठवीं से नेशनल में और कोडिंग स्पर्धा में शामिल होते रहे ताकि डिजनी वर्ल्ड का टिकट फ्री मिल सके स्पर्धा को नहीं जीत सके लेकिन इससे उनमें कोडिंग को लेकर दिलचस्पी पैदा हो गई।

Alexandr Wang Biography जीवन परिचय

अलेक्जेंडर वांग का जन्म न्यू मैक्सिको, संयुक्त राज्य अमेरिका में जनवरी 1997 में हुआ था (उम्र 25 वर्ष; 2022 तक)। अलेक्जेंडर ने संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यू मैक्सिको में लॉस एलामोस हाई स्कूल में अध्ययन किया।

फोर्ब्स मैगजीन ने हाल ही में अमेरिका के अलेक्जेंडर वांग को दुनिया का सबसे युवा सेल्फ में अरबपति घोषित किया है। महज 17 साल की उम्र में सवालों के जवाब देने वाली वेबसाइट क्वोरा के लिए फुल टाइम कोडिंग करने लगे। इस बीच मशीन लर्निंग सीखने के लिए एमआईटी (मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट फॉर टेक्नोलॉजी) में दाखिला लिया। लेकिन 1 साल पढ़ाई के बाद गर्मी की छुट्टी में ही लूसी ग्युओ के साथ मिलकर ‘स्कैल एआई’ कंपनी शुरू कर दी। फोर्ब्स के अनुसार दोनों की मुलाकात क्वोरा में हुई थी। एमआई की पढ़ाई बीच में छोड़ कंपनी शुरू करने का फैसला वांग के लिए आसान नहीं था। माता पिता उनकी पढ़ाई छुड़ाने के लिए राजी नहीं थे। वांग कहते हैं मैंने उन्हें समझाया कि मैं हर बार गर्मी में जो काम करता हूं वही करूंगा। कॉलेज शुरू होते ही छोड़ दूंगा। ऐसा नहीं हुआ। वांग की कंपनी को फंडिंग मिल गई और वे कभी कॉलेज नहीं लौट पाए।

हालांकि शुरुआती सफलता देखने के बाद माता पिता ने उन्हें प्रोत्साहित किया। विज्ञान और गणित में दिलचस्पी वांग को बचपन से मिली। उनके भौतिकशास्त्री माता-पिता अमेरिका की नेशनल लैब में सेना के लिए हथियार बनाने के प्रोजेक्ट पर काम करते थे। इसी लैब में अमेरिका ने द्वितीय विश्वयुद्ध के लिए पहला परमाणु बम बनाया था। वांग भी अब एआई की बदौलत सेना की मदद कर रहे हैं। उनकी कंपनी इंसानी क्षमता के मुकाबले अधिक तेजी से सेटेलाइट इमेज का विश्लेषण करती है। हाल ही में उनकी कंपनी ने यूक्रेन को विश्लेषण करके बताया है कि रूस के हमलों में कितना नुकसान हुआ है। फॉर्चून मैगजीन के अनुसार वांग अमेरिकी एयरफोर्स, आर्मी, जनरल मोटर्स समेत 300 से अधिक कंपनियों को उनके डाटा का विश्लेषण करके देती है।

वांग कहते हैं दुनिया भर में बिखरी बढ़ी जानकारी जहाजों में भरे दस्तावेजों की तरह है हम इन डाटा को जमाते हैं और कंपनी के लिए उनका विश्लेषण करते हैं।

पुरस्कार, सम्मान, उपलब्धियां

  • जनवरी 2012 में, उन्हें यूएसए मैथमेटिकल टैलेंट सर्च में 5वां स्थान मिला
  • जनवरी 2014 में, यूएसए भौतिकी टीम के लिए शीर्ष 20 भौतिकी छात्रों में से चुना गया।
  • मई 2022 में, वह $ 1 बिलियन की कुल संपत्ति के साथ सबसे कम उम्र के स्व-निर्मित अरबपति बन गए।

तथ्य / सामान्य ज्ञान

  • उनकी कंपनी स्केल एआई ने यूक्रेन पर रूसी बमों से हुए नुकसान का विश्लेषण किया।
  • 2022 तक, उनकी कंपनी के पास एआई को नियोजित करने में अमेरिकी सेना और वायु सेना की मदद करने के लिए तीन अनुबंध हैं। ये अनुबंध 110 मिलियन डॉलर के हैं।
  • वह अंग्रेजी के अलावा चीनी और फ्रेंच सहित दो और भाषाओं में भी पारंगत हैं।

← Previous
राशन कार्ड लिस्ट में ऐसे नाम चेक करे, घर बैठे मोबाइल से ऑनलाइन अपने जिले की लिस्ट देखे
Next →
Top 10 Courses Demand in India || भारत के टॉप 10 लोकप्रिय कोर्सेस, जिनके बारे में आपको जानना चाहिए

Breaking News

Get real-time updates on the latest stories.

In-Depth Analysis

Read expert opinions and detailed news analysis.

Stay Informed

Never miss important updates that matter to you.