Home Business IdeaEarn MoneyStock MarketNewsSarkari YojnaEducation

Small Business Ideas: ₹10 हजार का कोर्स और ₹1 लाख महीने तक की कमाई

Small Business Ideas: ₹10 हजार का कोर्स और ₹1 लाख महीने तक की कमाई

आजकल बदलते समय को देखते हुए लोग अब सिर्फ विशेषज्ञों पर निर्भर हो गए हैं। अगर आप कोई नया बिज़नेस आईडिया तलाश कर रहे है तो आपको इस लेख को ध्यान से जरूर पढ़ना चाहिए। इस लेख में हम आपको एक ऐसे innovative business idea की जानकारी दे रहे है जिसे शुरू करके आप 6 अंको की अच्छी इनकम कर सकते है। साथ ही अपने सपनो की अच्छी लाइफ का एन्जॉय कर सकते है।

आपने बहुत से बिज़नेस देखे होंगे लेकिन आपने कभी भी अपने आसपास किसी ऐसे व्यक्ति को नहीं देखा होगा या सुना होगा की वो एक Car detailing Specialist है, या आपने कोई ऐसा विजिटिंग कार्ड नहीं देखा होगा जिसपर लिखा हो कार-डिटेलिंग स्पेशलिस्ट। यहाँ हम आपको ये बता दे की हमारे देश में ऐसे बिज़नेस का बहुत बड़ा बाजार है। ऐसा कोई व्यक्ति नहीं होने के कारण लोग मज़बूरी में बिना एक्सपर्ट व्यक्ति से ये करा रहे है। आपको कार डिटेलिंग स्पेशलिस्ट बनना है इसके लिए आप केवल 10,000 रूपये में कोर्स करके प्रतिमाह 100,000 रूपये तो बहुत ही आसानी से कमा रहे है।

कार डिटेलिंग क्या है

कार डिटेलिंग का मतलब सिर्फ कार की धुलाई ही नहीं है, बल्कि इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर का भी ख्याल रखना है। जैसे की हमारा फैमिली डॉक्टर होता है ठीक वैसे ही कार डिटेलिंग स्पेशलिस्ट भी होते है। इसके तहत हैचबैक, सेडान और लग्जरी जैसी सभी तरह की कारों की सर्विस दी जाती है। सिरेमिक कोटिंग, आंतरिक सफाई और कार एक्सेसरीज इसकी मुख्य विशेषताएं हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा क्लाइंट को ये होता है कि उनकी कार की रीसेल वैल्यू दूसरों की तुलना में काफी ज्यादा होती है। क्योंकि उनकी कार नई कार की तरह चमकती है।

इस समय भारत में जिस प्रकार का बाजार चलन चल रहा है, उसके अनुसार कार डिटेलिंग व्यवसाय एक लाभदायक व्यवसाय है। जिसे तुरंत शुरू किया जा सकता है और बहुत सारा पैसा कमा सकते है। आपका व्यवसाय कार्ड, एक छोटी सी वेबसाइट, सोशल मीडिया पर दैनिक अपडेट, प्रभावशाली मार्केटिंग, कर्मचारी वर्दी, आपका टूल किट और सबसे ऊपर आपका ग्राहक व्यवहार और सेवा के प्रति प्रतिबद्धता आपको अपने शहर का सबसे लोकप्रिय ब्रांड बना देगा।

इस बिजनेस को अगर बड़े पैमाने पर शुरू करे तो करीब ₹2500000 तक का खर्च आता है, लेकिन आप इसे जीरो से शुरू कर सकते है। आप अपने शहर के सर्विस प्रोवाइडर्स (जो पहले से ही बाजार में काम कर रहे हैं) को क्लब करके उनके साथ एक अनुबंध कर सकते है। आप वर्दी में अपने कर्मचारी के साथ जाएं और ग्राहक की कार पिक करे। अपनी विशेष्ज्ञता का उपयोग करके कार देखे और काम कराये। जैसे-जैसे ग्राहकों का आप पर विश्वास बनता जायेंगे वैसे वैसे आप अच्छा पैसा कमाते जाएंगे। कुछ समय बाद आप अपनी खुद की एक छोटी सी वर्कशॉप शुरू कर सकते हैं।

अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशो में कार डिटेलिंग बिजनेस बहुत सक्सेसफुल बिज़नेस है यहाँ इस बिज़नेस का सालाना रेवेन्यू 500000 डॉलर यानी करीब 4100000 रुपये है और नेट प्रॉफिट की बात करे तो 300000 डॉलर यानी 2460000 रुपये सालाना है। यदि आप इसे अपने शहर में शुरुआत में 10% भी मानते हैं, तो यह बहुत ही अच्छा रिजल्ट होगा।

कार डिटेलिंग स्पेशलिस्ट कैसे बने?

कुछ भारतीय और कई विदेशी संस्थान कार डिटेलिंग स्पेशलिस्ट पाठ्यक्रम प्रदान करते हैं। इनकी औसत फीस ₹10000 होती है और समय 3 महीने का होता है। इस कोर्स को करने के बाद आप अपने विजिटिंग कार्ड पर कार-डिटेलिंग स्पेशलिस्ट लिख सकेंगे, अपने व्हाट्सएप पर सर्टिफिकेट लगा सकेंगे और इससे आपको सबसे ज्यादा बिजनेस मिलेगा।

← Previous
Small Business Ideas: 50 हजार में शुरू करे लाखों के टर्नओवर वाला कारोबार
Next →
Small Business Ideas: ₹50 हजार महीना तो सप्ताह में सिर्फ 4 घंटे काम करके कमा सकते है

Breaking News

Get real-time updates on the latest stories.

In-Depth Analysis

Read expert opinions and detailed news analysis.

Stay Informed

Never miss important updates that matter to you.