Home Business IdeaEarn MoneyStock MarketNewsSarkari YojnaEducation

Small Business Ideas: कुछ अलग करे BS बिज़नेस करे शुरू, कमाए थोड़े ही समय में ज्यादा पैसे

Small Business Ideas: कुछ अलग करे BS बिज़नेस करे शुरू, कमाए थोड़े ही समय में ज्यादा पैसे

आज के समय में प्लास्टिक पॉल्युशन बहुत ही ज्यादा बढ़ गया है। सरकार से लेकर आम नागरिक प्लास्टिक पॉल्युशन से चिंतित है। बहुत सारे पर्यावरण के अनुकूल प्रोडक्ट के बिज़नेस आइडियाज पर लोग काम कर रहे है। आज हम आपको भी एक ऐसे ही बिज़नेस के बारे बताएँगे और इस बिज़नेस को शुरू करके कैसे अच्छा मुनाफा इसमें आप कमा सकते है। यह एक इकोफ़्रेंडली बिज़नेस आईडिया है जिसे आप अपने घर से ही शुरू कर सकते है। आप घर की छत से इस बिज़नेस को शुरू कर सकते है। इस बिज़नेस में अभी बिलकुल भी कॉम्पिटिशन नहीं है।

Bamboo Straw Making Business

हम हिंदीरिमार्क में अधिकतर लेखो में हमेशा कहते है की समय का सही फायदा उठाना सीखिए। सरकार ने प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग को कम करने के प्रयास में प्लास्टिक स्ट्रॉ और पॉली बैग सहित सिंगल-यूज प्लास्टिक को बैन करने के लिए कदम उठाये है। यह सही समय है जब आप बाँस से स्ट्रॉ बनाने का बिज़नेस शुरू कर सकते है। हमारा देश विश्व में दूसरा सबसे ज्यादा बॉस उत्पादक देश है इसलिए यह प्रोडक्ट बनाना भी हमारे यहाँ बहुत सस्ता है। इसे आप अपने देश के आलावा दूसरे देशो में भी सप्लाई कर सकते है। बाम्बू स्ट्रॉ बनाने बनाने का बिज़नेस बहुत ही कम पूंजी में शुरू कर सकते है।

bamboo straw making business

How To Make Bamboo Straws in idea

बाँस से स्ट्रॉ बनाना बहुत ही सरल काम है। आप दो तरीको से Bamboo Straws बना सकते है। पहला है ट्रेडिशनल तरीका है और दूसरा तरीका है मशीनो का उपयोग करके। शुरुआत में आप ट्रेडिशनल तरीके से बाँस की पीने की स्ट्रा बनाना शुरू कीजिये। इसे आप बहुत ही कम पूंजी में शुरू कर सकते है। क्युकी इसमें मशीनो की जरुरत नहीं है सारा काम हांथो से ही करना है। बस इसमें उत्पादन में समय थोड़ा ज्यादा लगता है। जैसे ही प्रोडक्ट की डिमांड बढ़ती है तो आप दूसरा तरीका यानी मशीनो से बाम्बू स्ट्रॉ बनाना शुरू कर सकते है। इसकी मशीन भी ज्यादा महंगी नहीं आती है।

बैम्बू स्ट्रॉ मार्केटिंग करे, इसे कहाँ और कैसे बेचेंगे

जैसे ही आपका प्रोडक्ट बन कर तैयार हो जाये तो इसकी पैकिंग कर लीजिये। फिर आप बाम्बू स्ट्रॉ को चार अलग तरीको से सेल कर सकते है। चारो तरीको को निचे चरणबंद तरीके से बताया गया है। आप इसमें से सभी तरीको का उपयोग कर सकते है।

  • ऑनलाइन माध्यम: आप अपनी वेबसाइट बनाकर सोशल मीडिया की मदद से डायरेक्ट ऑनलाइन कस्टमर को सेल कर सकते है या फिर आप अपने उत्पाद को इंडियामार्ट और जस्टडायल जैसी ऑनलाइन डायरेक्ट्रीज में लिस्ट कर सकते हैं। इसने भी आपको अच्छे आर्डर मिलने लगेंगे।
  • होलसेलर माध्यम: आप बाम्बू स्ट्रा को सीधे होलसेलर को बेच सकते है फिर होलसेलर अपने रिटेलर को सेल करेगा और रिटेलर कस्टमर को बेचेगा। लेकिन इसमें आप थोड़ा मार्जिन काम रहेगा।
  • कॉन्ट्रेक्ट सेलिंग प्रक्रिया: इसके माध्यम से, आप बड़ी संख्या में स्थानीय और आसपास के व्यापार मालिकों के साथ नेटवर्क बना सकते हैं और उन्हें बेच सकते हैं, जिनमें होटल, पब, रेस्तरां और कैफ़े शामिल हैं।
  • एक्सपोर्ट माध्यम: 80 से अधिक देश भारत से बांस का स्ट्रा खरीदते हैं। अमेरिका, नीदरलैंड, यूनाइटेड किंगडम (लंदन), इज़राइल और जर्मनी शीर्ष आयातकों में से हैं। इस तरीके में कमाई बहुत ज्यादा है।

ऐसे ही कमाल के बिज़नेस आईडिया यहाँ पर देखे

    ← Previous
    Small Business Ideas: महीने में 50 हजार रूपये तक कमाई, सिर्फ 3 घंटे का काम <strong>☻</strong>
    Next →
    Small Business Ideas: 1 लाख महीना कमाने के लिए TTI खोलिए, 1 कमरे से शुरू हो जायेगा

    Breaking News

    Get real-time updates on the latest stories.

    In-Depth Analysis

    Read expert opinions and detailed news analysis.

    Stay Informed

    Never miss important updates that matter to you.