Home Business IdeaEarn MoneyStock MarketNewsSarkari YojnaEducation

Small Business Ideas: घर से 45 हजार की मशीन लगाकर ₹10000 महीने की इनकम

Small Business Ideas: घर से 45 हजार की मशीन लगाकर ₹10000 महीने की इनकम

यह बिज़नेस कम निवेश के साथ शुरू करके उच्च लाभ मार्जिन प्राप्त कर सकते है। इस स्माल बिज़नेस को कोई भी महिला या पुरुष अपने घर से शुरू कर सकता है और आसानी से कम से कम ₹10000 महीना कमा सकता है। अगर आप इस Business में थोड़ी सी मेहनत अधिक करते हैं तो इसमें आप 30,000 रुपये प्रति माह तक भी कमा सकते है।

पहले प्रॉब्लम और मार्केट की डिमांड समझते है

कई परिवारों में पति-पत्नी दोनों ही बिज़नेस या नौकरी करते हैं। वे सुबह जल्दी तैयार होकर रात को देर से आते है इस परिस्थिति में वास्तव में थक जाते हैं। ऐसे घरों में सबसे कठिन काम नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना बनाना है। सप्ताह में एक या दो बार, तो ऑनलाइन ऑर्डर देना ही पड़ता है। महिलाएं जल्दी से सब्जी तो बना ही लेती है लेकिन महिलाओं के लिए भी पराठा या चपाती पकाना चुनौतीपूर्ण होता है।

ये है हमारा बिज़नेस आईडिया

लेकिन हमें ऐसा कुछ नहीं करना ना तो खाना बनाना और ना ही कोई टिफिन सर्विस। क्युकी लोगो को घर पर बना खाना बहुत पसंद होता है। हमें तो इसमें लोगो की मदद करना है की वो खाना जल्दी बना ले इसके लिए हम एक Half Cooked Chapati Making Machine जिसे Semi Cooked Chapati Making Machine कहते है उसे खरीदना है।

इस मशीन में आप 1 घंटे में 400 रोटी और पराठा बना सकते है। इस मशीन में रोटी और पराठा आधे पकते है आधा इन्हे घर पर पकाते है। हमें तो बस इन्हे ऑर्डर के हिसाब से पैक करना है और आर्डर घरो तक पहुंचना है। आपको अपने पास के मोहल्ले और कॉलोनियो में जितनी भी कामकाजी महिलाये या बिजी महिलाये हैं उन्हें क्लाइंट बनाना है।

इस मशीन में चपाती और पराठे एक नाप के बनते है। अगर साथ में आप आटा गुथने की मशीन भी लगा ले तो आपका काम और आसान हो जायेगा और फ़ास्ट होगा। आप कम समय में अधिक काम पूरा करने में सक्षम होंगे और आपके ग्राहकों की संख्या में वृद्धि होगी। तथ्य यह है कि इस प्रकार के व्यवसाय में मासिक सदस्यता की भी संभावना है।

बड़े शहरों में 10 चपातियों के एक पैकेट की कीमत 50 होती है। कुछ जगहों पर दूध और ब्रेड की दुकानों पर चपाती के पैकेट भी बिकते हैं। आपको बस इतना करना है कि आप अपने क्षेत्र में शोध करें और अपनी क्षमता देखें।

ये है कमाल के बिज़नेस आईडिया

    ← Previous
    Small Business Ideas: 30 हजार महीना ऐसे कमाये, सिर्फ एक स्मार्टफोन चाहिए
    Next →
    Business Idea : 2 महीने के कोर्स ने इस शख्स को बना दिया लखपति

    Breaking News

    Get real-time updates on the latest stories.

    In-Depth Analysis

    Read expert opinions and detailed news analysis.

    Stay Informed

    Never miss important updates that matter to you.