Home Business IdeaEarn MoneyStock MarketNewsSarkari YojnaEducation

Small Business Ideas: सिर्फ 5 हजार रुपये में शुरू करें ये सुपरहिट बिजनेस, हर महीने होगी बम्फर कमाई

Small Business Ideas: सिर्फ 5 हजार रुपये में शुरू करें ये सुपरहिट बिजनेस, हर महीने होगी बम्फर कमाई

अगर आप भी कम निवेश में बंपर कमाई करने वाले बिजनेस की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। आज हम आपके लिए एक ऐसा बिजनेस आइडिया लेकर आए हैं जिससे आप घर बैठे शुरुआत कर सकते हैं और अच्छा पैसा कमा सकते हैं। यह है बिजनेस आइडिया – मशरूम की खेती का। इसे आप महज 5 हजार रुपये में शुरू कर सकते हैं। इस बिजनेस में आपको ज्यादा संसाधनों की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए इस बिजनेस (Mushroom Farming Business Ideas) के बारे में विस्तार से जानते हैं।

आजकल मशरूम की खेती का धंधा चलन में है। बढ़ती मांग को देखते हुए लोगों ने इसकी खेती घर में भी शुरू कर दी है। मशरूम की खेती करके आप हर महीने अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। इस व्यवसाय के लिए आपको बहुत अधिक निवेश या स्थान की भी आवश्यकता नहीं है। मशरूम की खेती का बिजनेस सिर्फ एक कमरे से शुरू किया जा सकता है। और इसमें प्रॉफिट भी अच्छा होता है।

मशरूम की खेती के लिए आपको 30 से 40 गज के प्लाट में बने एक कमरे की जरूरत होगी, जिसमें मशरूम उगाने के लिए मिट्टी और बीज का मिश्रण रखना होगा। यानी आपको इस बिजनेस में ज्यादा जगह की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

अगर आप भी मशरूम की खेती करना चाहते हैं तो इसके लिए कम्पोजट आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा। इसके अलावा आप रेडीमेड कम्पोजट भी खरीद सकते हैं। ध्यान रहे कि आपको इन्हें छाया में या कमरे में रखना है। इसके बाद 20 से 25 दिनों के भीतर मशरूम उगने लगते हैं।

ट्रेनिंग लेकर शुरू करें बिजनेस

मशरूम की कीमत 100 से 150 रुपये प्रति किलो से कम नहीं है। इस बिजनेस में आपको ज्यादा निवेश नहीं करना पड़ेगा, लेकिन इसमें प्रॉफिट बहुत ज्यादा होता है। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए कई संस्थान खेती की ट्रेनिंग भी देते हैं, जिससे आप इस बिजनेस को बेहतर तरीके से कर सकते हैं.

इस व्यवसाय की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि आप इसमें अपनी जेब यानि अपने बजट के अनुसार पैसा लगा सकते हैं। एक बार मशरूम बड़े हो जाने के बाद आप इसे आसानी से अपने घर के अंदर पैक कर सकते हैं। पैकिंग के बाद आप इसे बाजार में या ऑनलाइन बेच सकते हैं। इस तरह आप बड़े पैमाने पर अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

← Previous
Small Business Ideas: 1 लाख की मशीन से ₹600 प्रतिघंटा कमाइए, ये बिज़नेस लगाइये
Next →
Small business ideas: 12 महीने चलने वाली दुकान, फेस्टिवल डेकोरेशन आइटम्स

Breaking News

Get real-time updates on the latest stories.

In-Depth Analysis

Read expert opinions and detailed news analysis.

Stay Informed

Never miss important updates that matter to you.