Home Business IdeaEarn MoneyStock MarketNewsSarkari YojnaEducation

Small Business Ideas: बांस की बोतल के बिज़नेस मे है तगड़ा मुनाफा, सरकार भी करेगी सहयोग

Small Business Ideas: बांस की बोतल के बिज़नेस मे है तगड़ा मुनाफा, सरकार भी करेगी सहयोग

Bamboo Bottle Business Ideas: प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल आमतौर पर पानी के लिए किया जाता है। लेकिन प्लास्टिक की बोतल में पानी पीना सबसे खतरनाक है। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं, केंद्र सरकार ने प्लास्टिक की बोतलों का नया विकल्प निकाला है।

Bamboo Bottle Business Ideas

इसके विकल्प के तौर पर एमएसएमई मंत्रालय के तहत काम करने वाले खादी ग्रामोद्योग आयोग ने बांस की बोतलों (Bamboo Bottle) का निर्माण किया था, जिनका इस्तेमाल प्लास्टिक की बोतलों की जगह किया जाएगा। भारत में बढ़ते प्रदूषण को खत्म करने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाना बेहद जरूरी है।

आपको बता दें कि केंद्र सरकार के इस कदम से कुछ लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो कुछ को नया कारोबार शुरू करने के विकल्प दिखाई दे रहे हैं। अगर आप भी कोई नया बिजनेस आइडिया करने की योजना बना रहे हैं तो आप बांस के उत्पाद बनाकर अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं बैंबू बॉटल बिजनेस के बारे में सबकुछ

क्या होगी इस बोतल की कीमत और कितना होगा निवेश

आपको बता दें कि बांस की इस बोतल की क्षमता कम से कम 750 एमएल होगी और इसकी कीमत ₹300 से शुरू होगी। साथ ही ये बोतलें पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ टिकाऊ भी हैं। आपको बता दें कि इस बिजनेस (Bamboo Bottle Business) को शुरू करने के लिए किसी खास स्किल और अधिक निवेश की जरूरत नहीं होती है।

अगर आप इस व्यवसाय को शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो खादी ग्रामोद्योग आयोग की इस परियोजना रिपोर्ट (BAMBOO ARTICLE MANUFACTURING UNIT) के माध्यम से हम आपको बता रहे हैं कि इस व्यवसाय को शुरू करने में आपको कितना पैसा खर्च करना होगा। आप 1.70 लाख रुपये का निवेश कर इस बिजनेस (Bamboo बॉटल बिजनेस) की शुरुआत कर सकते है। आप सारे खर्च यहाँ देखे

आप बांस से और क्या बना सकते हैं?

आपको बता दें कि निर्माण में बांस का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे घर बना सकते हैं। फ्लोरिंग(Flooring) कर सकते हैं। फर्नीचर बना सकते हैं। इसके अलावा आप हस्तशिल्प और आभूषण बनाकर कमा सकते हैं। अब बांस से साइकिल भी बनने लगी है। अब सीमेंट की जगह शेड लगाने के लिए बांस की सीट भी तैयार की जा रही है। विशेष रूप से सभा की साज-सज्जा के लिए लकड़ी और बेंत से बनी वस्तुओं का प्रयोग किया जाता है। वहीं सोफा, कुर्सी, बांस से बनी सजावटी चीजें रखना एक नया चलन बन गया है।

← Previous
Small Business Ideas: कम निवेश में एक ऐसा बिज़नेस जिसकी डिमांड और कमाई लगातार बढ़ रही है
Next →
Small Business Ideas: छोटी सी दुकान से ₹75000 महीने की कमाई ऐसे करे

Breaking News

Get real-time updates on the latest stories.

In-Depth Analysis

Read expert opinions and detailed news analysis.

Stay Informed

Never miss important updates that matter to you.