Home Business IdeaEarn MoneyStock MarketNewsSarkari YojnaEducation

Small Business Ideas: ₹1 लाख मंथली इनकम वाली दुकान, 3 लाख में शुरू कर लीजिये

Small Business Ideas: ₹1 लाख मंथली इनकम वाली दुकान, 3 लाख में शुरू कर लीजिये

हमेशा छोटे बिज़नेस की शुरुआत करने में लोगो के सामने सबसे बड़ी बाधा होती है उनकी मानसिकता है, जिसके कारण लोग छोटे बिज़नेस के लिए कुछ रचनात्मक तरीके से नहीं सोच पाते है। अगर आप रचनात्मक तरीके से सोचते है और बाजार रिसर्च में माहिर है तो आप छोटे बिज़नेस से भी बहुत अच्छी कमाई कर सकते है। एक सही बिज़नेस आईडिया तब ही मिल पता है जब आप संभावनाओं को देख सकते है। आज हम आपके लिए एक और Unique Small Business Idea लेकर आये है, जिसमे आप महीने के 1 लाख रूपये तक बहुत ही आसानी से कमा सकते है।

बिज़नेस आईडिया से पहले ये दो पैराग्राफ पढ़े

इस बिज़नेस को हमारे देश के केंद्र और राज्य सरकार भी सपोर्ट करती है। जिस तेजी से दुनिया बदल रही है उसी तेजी से इस बिज़नेस की डिमांड और क्रेज भी लोगो में बढ़ता जा रहा है। यह बिज़नेस शुरू करने के लिए आपके पास कोई खाश स्किल की जरुरत नहीं है। समय को देखते हुए आप इस बिज़नेस को अभी शुरू कर सकते है। इस आधुनिक दुनिया में लोग फिर से अपने पुराने संस्कारो और जीवन शैली को अपना रहे है। लेकिन लोग शहरो से अपने कामधाम छोड़कर फिर से अपने गाँवों में नहीं जा सकते है।

आज के समय में इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगो को सात्विक भोजन और स्वस्थ मस्तिष्क की जरुरत है। सात्विक भोजन की मांग दिनोदिन बढ़ती जा रही है। सात्त्विक भोजन ना सुनते से ही दिमांग में प्राचीन और पारंपरिक स्थानीय व्यंजन याद आते है। राजस्थान के जयपुर शहर में एक युवक रोजाना ₹10 हजार की कमाई करता है, वो भी सिर्फ पंचमेल दाल बनाकर। इस दाल में लगने वाली सभी चीजें वो ऑर्गेनिक अपनाता है।

अपना बिज़नेस आईडिया देखे

भीड़भाड़ से दूर, शहर से बाहर कही रोड किनारे ऐसी जगह देखो जंहा आसपास खेत हो वहा आपको 500 स्क्वायर फीट की जगह किराए से लेनी है। उसे एक ग्रामीण ढावे जैसा बनाना है। गांव का माहौल बनाने के लिए गांव जैसा फर्नीचर लगाना है। उस जगह की एक अच्छी सी गांव से मिलती जुलती देशी बाउंड्री वॉल बनानी है। आप अनाज, सब्जी, दूध और घी उस जगह के आसपास के खेतों और ग्रामीणों से खरीद सकते है। अब आपको लोगो के बिच जिस भी भोजन को मुख्य आकर्षण का केंद्र बनाना है उसे आपको चूल्हे पर लकड़ी से ही बनाना है। खाना सर्व करने के लिए बर्तन भी यूनिक होने चाहिए जैसे आप मिट्टी के बर्तन में खाना दे सकते है या दोना पत्तल या आप और कुछ अलग सोच सकते है।

शहरो में सभी लोग अपने परिवार के साथ भीड़भाड़ से कही दूर खाने पर जाना पसंद करते है। ऐसे लोगो को आपका बनाया सात्विक भोजन जरूर आकर्षित करेगा और शहरी लोगो को आपके बनाये ग्रामीण परिवेश में लंच और डिनर के लिए खींच लाएगा। आपके यहाँ खाने का रेट थोड़ा ज्यादा होगा क्युकी आपके यहाँ आर्गेनिक सब्जियां, आर्गेनिक अनाज और आर्गेनिक दूध और घी वाला सात्विक भोजन मिलेगा साथ ही आप यहाँ पर ये सभी आर्गेनिक चीजे बेच भी सकते है।

इस जगह पर आपको एक अच्छा सा सेल्फी प्वाइंट तो बनाना ही है। लोग परिवार के साथ आपके सेल्फी पॉइंट की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर तो जरूर करेंगे और वही से आपके यहाँ नए ग्राहक भी आएंगे। आपको एडवर्टाइजमेंट करने की जरुरत ही नहीं होगी। बाद में इस बिज़नेस को आप और अधिक बड़ा बिज़नेस बना सकते है। लेकिन अभी इतना ही ठीक रहेगा। इसमें आपको लगभग 3 लाख रूपये तक का खर्च आयेगा। अगर आप एक थाली 350 रूपये में भी देते है और रोज आपके यहाँ 20 परिवार भी खर्च करते है तो आप सभी खर्च काटकर 1 लाख रूपये महीने का मुनाफा कमा सकते है।

ये कमाल के बिज़नेस आईडिया तो आपने पढ़े ही नहीं

    ← Previous
    Small Business Ideas: ₹20 का प्रोडक्ट बिकेगा ₹200 में, घर बैठे शुरू करे यह बिज़नेस
    Next →
    Small business ideas: ₹25000 मंथली आय , मात्र ₹20,000 की पूंजी से शुरू करे

    Breaking News

    Get real-time updates on the latest stories.

    In-Depth Analysis

    Read expert opinions and detailed news analysis.

    Stay Informed

    Never miss important updates that matter to you.