Home Business IdeaEarn MoneyStock MarketNewsSarkari YojnaEducation

Small Business Ideas: कम निवेश से शुरू करें ये 7 बिजनेस, कम समय में होगी मोटी कमाई

Small Business Ideas: कम निवेश से शुरू करें ये 7 बिजनेस, कम समय में होगी मोटी कमाई

पिछले दो साल से जारी कोरोना महामारी के बीच कई लोग अपने घरों को लौट चुके हैं. ऐसे में कुछ लोग घर जाकर नौकरी करने लगे तो कुछ बिजनेस में भी अपना दांव लगाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन कुछ लोग अभी भी रोजगार की तलाश में हैं। अगर आप या आपका कोई जानने वाला बिजनेस करने की योजना बना रहा है तो यहां हम आपको छोटे निवेश वाले बिजनेस आइडिया (Small Investment Business Ideas) की जानकारी दे रहे हैं। इन्हें आप ग्रामीण परिवेश से शुरू कर सकते हैं।

01. आर्गेनिक फार्मिंग: बदलती लाइफस्टाइल के बीच लोग ऑर्गेनिक फल और सब्जियां खाना पसंद कर रहे हैं। लोग जैविक फलों और सब्जियों के लिए आसानी से अधिक कीमत चुकाते हैं। आजकल IIT के छात्र भी जैविक खेती पर ध्यान देकर मोटी कमाई कर रहे हैं। इसकी शुरुआत आप आधा एकड़ से कर सकते हैं। बाद में मांग बढ़ने पर पैदावार बढ़ाई जा सकती है।

02. फर्टीलाइजर और सीड स्‍टोर: किसानों को खाद और बीज की जरूरत है। ऐसे में वह नजदीकी दुकान पर ही जाना पसंद करते हैं। यह सुविधा हर गांव में उपलब्ध नहीं है। आप अपने गांव या कस्बे में खाद और बीज की दुकान खोल सकते हैं। अगर आप सरकार से मिलने वाली सब्सिडी का फायदा ग्राहकों को देंगे तो ज्यादा से ज्यादा ग्राहक आपकी दुकान से खरीदारी करेंगे। इस बिजनेस को आप कम खर्च में शुरू कर सकते हैं।

03. कोल्‍ड स्‍टोरेज: गांवों और कस्बों में कोल्ड स्टोरेज की सुविधा नहीं होने से फल और सब्जियां खराब हो जाती हैं। इसमें लागत अन्य व्यवसायों की तुलना में थोड़ी अधिक है। लेकिन इसमें आपको अच्छा रिटर्न भी मिलता है। आप चाहें तो छोटे स्तर पर कोल्ड स्टोरेज शुरू कर सकते हैं।

04. शहरों में उपज बेचना: यदि आपको खेत में उत्पादित उपज को गांव या बाजार में बेचने से अच्छा लाभ नहीं मिल रहा है तो आप सीधे घर-घर जाकर अपनी उपज को शहर में बेच सकते हैं। शुरुआत में आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन खाने-पीने की चीजों की शुद्धता बनाए रखने से कम समय में अच्छा ग्राहक बन जाएगा। आप आलू, प्याज से लेकर शुद्ध घी, छाछ, दूध और सब्जियां आदि बेच सकते हैं।

05. पॉल्‍ट्री फार्मिंग: कुक्कुट पालन व्यवसाय दो प्रकार से किया जा सकता है। अंडे के उत्पादन के लिए लेयर मुर्गी का चयन करना होता है। वहीं अगर आपको चिकन बेचना है तो बॉयलर मुर्गी की जरूरत पड़ेगी. इसके लिए बेसिक नॉलेज होना जरूरी है। साथ ही मुर्गियों को अच्छी गुणवत्ता वाला पौष्टिक खाना खिलाएं और उनकी अच्छी देखभाल करें। ऐसा न करने पर आपको नुकसान हो सकता है।

छोटी लागत के अन्य बिज़नेस Small Investment Business Ideas

    06. लाइवस्‍टोक फार्मिंग: लाइवस्‍टोक का अर्थ है पशुधन से संबंधित व्यवसाय जैसे: गाय, भैंस, बकरी, मुर्गी आदि का व्यापार। इसमें आपको पशु को कम कीमत पर खरीदना होता है। इसके बाद इसे पालने के बाद ऊंचे दाम पर बेचना पड़ता है। कस्बों और गांवों में यह सबसे अच्छा और लाभदायक व्यवसाय है।

    07. म‍िल्‍क सेंटर: गांव के ज्यादातर लोग पशुपालन और खेती से जुड़े हैं। हर किसान के पास गाय या भैंस जरूर होती है। ऐसे में दुग्ध केंद्र का व्यवसाय अच्छा और लाभदायक सिद्ध होगा। दुग्ध केंद्र शुरू करने के लिए आपको अपने नजदीकी डेयरी फार्म से संपर्क करना होगा और उनके साथ टाई-अप करना होगा।

    ← Previous
    Small Business Ideas: 1 लाख की मशीन, दीवाली से पहले 3 लाख कमा कर देगी
    Next →
    Small Business Ideas: घर बैठे 50000 महीने की कमाई, बिना पूंजी मोटी इनकम

    Breaking News

    Get real-time updates on the latest stories.

    In-Depth Analysis

    Read expert opinions and detailed news analysis.

    Stay Informed

    Never miss important updates that matter to you.