Home Business IdeaEarn MoneyStock MarketNewsSarkari YojnaEducation

Small business ideas: ऐसा प्रोडक्ट लेकर आइये, जिसकी जरुरत 90 प्रतिशत लोगो को अभी हैं

Small business ideas: ऐसा प्रोडक्ट लेकर आइये, जिसकी जरुरत 90 प्रतिशत लोगो को अभी हैं

हर कोई अपना बिज़नेस करना चाहता है लेकिन अधिकतर लोगो में डर होता है की बिज़नेस नहीं चला तो क्या होगा। कोई भी नया बिज़नेस शुरू करना हो तो उस बिज़नेस के सफल होने के चांस ज्यादा होना बहुत जरुरी होता है। इस लेख में आपको हम एक ऐसा आईडिया बता रहे है जिस पर अगर आप लगन से काम कर ले तो 100% सफल होंगे। इस बिज़नेस में ग्राहक ज्यादा और कॉम्पिटिशन कम है। साथ ही मुनाफा बहुत अधिक है। हम जो बिज़नेस बता रहे है वो 90% लोगो की समस्या का हल करेगा, जिससे आपका बिज़नेस ग्रो होगा।

हमारे देश में 100 में से 90 लोग ऑफिस की कुर्सी पर काम करने से कमर दर्द का शिकार हो गए है और ये बात हम नहीं बल्कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा वर्ष 2019 में कही गयी है। अगर आयु वर्ग की बात करे तो इसमें 55% से अधिक लोग 25-40 वर्ष की आयु के है और 72% से अधिक लोग 40 वर्ष से से ऊपर की आयु के है जो पीठ दर्द से परेशान है। अभी इस समस्या का कोई स्थाई समाधान भी नहीं है।

आम तौर पर जब भी पीठ में दर्द की समस्या लोगो को होती है तो वे पेन किलर खाकर फिर से काम पर लग जाते है। पैसे अधिक लगने के डर से लोग डॉक्टर के पास भी बहुत ही कम जाते है और डॉक्टर के पास जाने से बचते है। बहुत से लोग तो ऐसा करते है की साथ में काम करने वाला कर्मचारी जो दवा ले रहा है वो भी वही लेने लगते है। अगर आप लोगो की इस समस्या का कोई अच्छा सा समाधान ढूंढ सकते है तो इसमें आपके लिए लाखो रूपये कमाने का अवसर प्रतीक्षा कर रहा हैं। कोई कुर्सी, कोई मेज या ऐसा कोई प्रोडक्ट जिसमे लोगो को पीठ दर्द का सामना ना करना पड़े और लोगो को पेन किलर भी ना लेनी पड़े।

आपको सिर्फ मार्केट रिसर्च करना है। इस समस्या को हल करने के लिए बाजार में कई प्रोडक्ट मौजूद है। आप इन सभी की लिस्ट बना ले और इस लिस्ट में से अपने 2-3 प्रोडक्ट फाइनल करे और उनकी ऐसी मार्केटिंग करे की वो आपके टारगेट ग्राहकों तक पहुंचे। इस काम के लिए निश्चय ही क्रिएटिव माइंड का उपयोग है लेकिन आप इस काम को कर लेते है तो इसमें आपके लिए बहुत ज्यादा संभावनाएं है। इसकी सबसे खास बात यह रहेगी की इसमें आपको कॉम्पिटिशन बहुत ही कम मिलेगा और मुनाफा बहुत ही ज्यादा मिलेगा। मार्केट में सामान भी क्रेडिट पर मिल जाता है इसलिए पूंजी निवेश भी बहुत कम होता है।

आज के समय में सोशल मीडिया को बिलकुल भी हलके में ना ले। इसके माध्यम से छोटे से छोटे बिज़नेस काफी सफल हो रहे है। सोशल मीडिया पर बहुत ही कम खर्च में आप अपने लक्षित ग्राहकों को हिट कर सकते है। फेसबुक, इस्टाग्राम, व्हाट्सएप्प और टेलीग्राम के माध्यम से कोई भी छोटे बिज़नेस को लोगो तक पंहुचा दिया जाता है। आप अपनी एक सही रणनीति बनाये और शुरू कर दीजिये। इसमें आप अपना मुनाफा खुद तय कर सकते है।

ये बिज़नेस आईडिया भी आपके बहुत काम के है

    ← Previous
    Small Business Ideas: ₹30 हजार महीना कमाने के लिए नौकरी नहीं बिज़नेस करे, इसे शुरू करे
    Next →
    Small Business Ideas: 5 हजार में पार्ट टाइम शुरू करें, हर महीने होगी बंपर कमाई

    Breaking News

    Get real-time updates on the latest stories.

    In-Depth Analysis

    Read expert opinions and detailed news analysis.

    Stay Informed

    Never miss important updates that matter to you.