- माइक्रो ग्रीन फार्मिंग (Microgreen Farming) क्या है?»
- जानते है माइक्रो ग्रीन फार्मिंग के फायदे»
- जानते है माइक्रो ग्रीन फार्मिंग कैसे शुरू करें?»
- ब्रांड और मार्केटिंग बनाएं»
- निवेश और कमाई का गणित»
- ऐसे ही नए नए बिज़नेस आईडिया»
- माइक्रो ग्रीन फार्मिंग का भविष्य»
- FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)»
- 1. क्या माइक्रो ग्रीन फार्मिंग में बहुत खर्चा होता है?»
- 2. क्या इसे छोटे घर से शुरू किया जा सकता है?»
- 3. माल कहा बेचे?»
- 4. क्या माइक्रो ग्रीन के लिए मिट्टी जरूरी है?»
- 5. क्या यह बिजनेस स्थायी है?»
आज के समय में घर तो सभी के पास होता है और ये छत सिर्फ धूप और बारिश से बचने के लिए ही नहीं, बल्कि कमाई करने का भी जरिया बन सकती है? आज हम इस लेख में आपको माइक्रोग्रीन फार्मिंग के बारे में बता रहे है। Microgreen Farming Business से आप खेती के साथ साथ उससे महीने की लाखो की कमाई भी कर सकते है। बिज़नेस की सबसे खास बात यह है की इसे आप कम पैसो में शुरू कर सकते है और इसमें जोखिम तो बहुत ही कम है। चलिए आपको बताते है की माइक्रो ग्रीन फार्मिंग छत पर कैसे की जाती है और इसमें आप कैसे सफल हो सकते है।
माइक्रो ग्रीन फार्मिंग (Microgreen Farming) क्या है?
माइक्रो ग्रीन फार्मिंग को आप एक प्रकार की उन्नत खेती प्रणाली कह सकते है, इस खेती में छोटे पौधों को उनकी शुरुआती अवस्था में ही काटकर उपयोग में लाया जाता है। माइक्रो ग्रीन फार्मिंग के पौधे दिखने में छोटे होते हैं, लेकिन इनमें बहुत अधिक मात्रा में पोषक तत्व (Nutrients) और विटामिन्स पाए जाते है जो की सामान्य सब्जियों की तुलना में 40% तक ज्यादा होते है। यह एक प्रकार की Urban Farming है जो तेजी से लोगो में लोकप्रिय हो रही है।
जानते है माइक्रो ग्रीन फार्मिंग के फायदे
- जल्दी उत्पादन: इस खेती में केवल 7-14 दिनों में फसल उपयोग के लिए तैयार हो जाती है।
- कम जगह में ज्यादा पैदावार: 1000 स्क्वायर फीट छत के एरिया में आप लगभग 200 ग्रो ट्रे (Grow Trays) लगा सकते है।
- शुद्ध और पोषक उत्पाद: यह खेती केमिकल फ्री होती है जिससे यह 100% ऑर्गेनिक खेती है। और इसमें कीड़े मकोड़े भी बहुत ही कम लगते है
- कम लागत, ज्यादा और जल्दी मुनाफा: अधिकतम 1.5 लाख रुपए निवेश करके आप महीने का 60 हजार रूपये से 1.5 लाख रूपये तक आसानी से इसमें कमा सकते हैं।
- लगातार डिमांड: माइक्रो ग्रीन की डिमांड हेल्थ कॉन्शियस लोगों और फिटनेस उद्योग में तेजी से बढ़ रही है।
जानते है माइक्रो ग्रीन फार्मिंग कैसे शुरू करें?
आप अपने घर की छत या घर के आसपास किसी खाली जगह को माइक्रो ग्रीन फार्मिंग के लिए उपयोग कर सकते है। जगह ऐसी हो जहा धूप और वेंटिलेशन की पर्याप्त व्यवस्था हो। अब खेती के लिए आपको मिटटी की जरुरत नहीं है इसमें ग्रो ट्रे (Grow Trays) या कंटेनर में खेती होती है। माइक्रो ग्रीन फार्मिंग में आप सरसों, मूली, पालक, धनिया, ब्रोकोली, मटर, जड़ी-बूटियां जैसी फसल पैदा कर सकते है। बहुत ही कम पानी में ये फसल तैयार हो जाती है आपको बस दिन में दो बार हल्की मात्रा में पानी छिड़कना है।
ब्रांड और मार्केटिंग बनाएं
- अपने उत्पादों को ब्रांड नाम दें।
- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे Instagram, Facebook और WhatsApp के जरिए प्रमोशन करें।
- स्थानीय शॉपिंग मॉल्स और ऑर्गेनिक स्टोर्स से संपर्क करें।
निवेश और कमाई का गणित
- शुरुआती निवेश: अधिकतम लगभग 1.5 लाख रुपए तक
- मासिक उत्पादन लागत: लगभग 16,000 रुपए (बीज, पानी, बिजली आदि)
- महीने की कुल आय: कम से कम ₹60,000 से ₹1,50,000 (लोकेशन पर डिपेंड करता है)
- मुनाफा (Profit): ₹40,000 से ₹1,34,000 तक आसानी से
ऐसे ही नए नए बिज़नेस आईडिया
माइक्रो ग्रीन फार्मिंग का भविष्य
कोरोना के बाद से सभी लोग अब हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की ओर आगे बढ़ रहे हैं। माइक्रो ग्रीन फार्मिंग तो इसके लिए वरदान है। आने वाले समय इसकी मांग और अधिक होगी। इसलिए, अभी इस बिजनेस में कदम रखना एक सही फैसला होगा।
Microgreen Farming बिजनेस में कम लगत में ज्यादा और जल्दी मुनाफा कमाया जा सकता है। यह उन लोगों के लिए आदर्श बिज़नेस है, जिनके पास सीमित संसाधन हैं लेकिन वो भी पार्ट टाइम कुछ ना कुछ करना चाहते है। तो फिर देर किस बात की? आज से ही आप इस बिजनेस की जानकारी इखट्टा करना शुरू कर दीजिये।
