Home Business IdeaEarn MoneyStock MarketNewsSarkari YojnaEducation

Small Business Ideas: कम बजट में शुरू करे, मार्केट में है भारी डिमांड, लाखों में कमाएंगे

Small Business Ideas: कम बजट में शुरू करे, मार्केट में है भारी डिमांड, लाखों में कमाएंगे

आज के ज़माने में पैसे कमाना बहुत ही आसान बात है। अगर आप में क्रिएटिविटी है तो आपके पास ढेरों ऑप्शन है जिनसे आप पैसे कमा सकते है। अगर आपको प्रकृति से प्रेम है तो आज हम आपके लिए ऐसे ऐसा बिज़नेस आईडिया लेकर आये है जिसे आप जीरो इन्वेस्मेंट बिज़नेस आईडिया कह सकते है। शहरो में इस बिज़नेस की बहुत डिमांड है लेकिन बहुत ही कम लोग है जो इस बिज़नेस को कर रहे है। इस बिज़नेस की सबसे अच्छी बात यह है की अगर आपको प्रकृति से प्रेम है तो आप इसे बिज़नेस में बदल सकते है और महीने के लाखो रूपये कमा सकते है।

शहरो में लोगो को पेड़ पौधो से बहुत प्यार होता है। लोग अपने घर की बालकनी, विंडोज या छत पर पौधे लगाना चाहते है लेकिन उन्हें सही ज्ञान और क्रिएटिविटी नहीं होने से वह सही पौधो का चुनाव कर नहीं पाते है। आप थोड़ी से ट्रेनिंग और ऑनलाइन वीडियोज के माध्यम से थोड़ा ज्ञान अर्जित कर लीजिये।

ये है हमारा बिज़नेस आईडिया

आप बालकनी गार्डन बनाने का बिज़नेस शुरू कर सकते है। शहरो में बड़े बड़े अपार्टमेंट और बिल्डिंग्स में बालकनी गार्डन की बहुत ज्यादा डिमांड होती है। इस बिज़नेस को आप बहुत ही कम पूंजी निवेश से शुरू कर सकते है। आप लोगो के यहाँ बालकनी, विंडोज या छत पर उनके लिए छोटा सा गार्डन बना सकते है। अगर इसमें आपको कुछ भी नहीं आता है तो इसके लिए आपको बस कुछ पौधो, मिट्टी और फर्टिलीज़र के बारे में जानकारी जुटाना है जो आप किसी नर्सरी में ट्रेनिंग ले सकते है। और अपना बिज़नेस शुरू कर सकते है।

बालकनी गार्डन बनाने का बिज़नेस कैसे शुरू करे

यह बिज़नेस शुरू करने के लिए आपको कुछ गार्डन टूल्स की जरुरत होगी जिन्हे आप मार्केट से खरीद सकते है। साथ ही अगर आपको पौधो के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है तो आप अपने साथ इसके एक्सपर्ट को भी काम पर रख सकते है। अब आप सोशल मीडिया के माध्यम अपने बिज़नेस की मार्केटिंग शुरू कर सकते है। लोग आपसे संपर्क करेंगे और आप उन्हें एक छोटा सा प्यारा बालकनी गार्डन बना कर देंगे। आप जितने भी गार्डन बनाओ उनकी फोटो एल्बम जरूर बना ले जिसे आप अपने दूसरे ग्राहकों को दिखा सके।

इस बिज़नेस में कमाई के बहुत से तरीके है। पहला तरीका तो ये है की आप गार्डन बनाने का फिक्स चार्ज लेंगे। दूसरा तरीका है आप पौधे, खाद और ग्रो बैग सेल कर सकते है। तीसरे तरीके में आप गार्डन मेंटेनेंस का काम भी कर सकते है। आप एक ही ग्राहक से इन तीनो तरीको से कमा सकते है। जैसे जैसे आप काम करते जायेंगे तो आपके बिज़नेस का प्रचार आपके पुराने ग्राहक ही करेंगे।

ऐसे ही कमाल के बिज़नेस आईडिया यहाँ देखे

    ← Previous
    Small Business Ideas: कम पूँजी में करे शुरू, 12 महीने चलने वाला बिजनेस
    Next →
    Small Business Ideas: घर बैठे पैसे कमाने के लिए, आप शुरू कर सकते हैं इनमे से कोई एक बिज़नेस

    Breaking News

    Get real-time updates on the latest stories.

    In-Depth Analysis

    Read expert opinions and detailed news analysis.

    Stay Informed

    Never miss important updates that matter to you.