Home Business IdeaEarn MoneyStock MarketNewsSarkari YojnaEducation

Small Business Ideas: अपने मकान में लगवाएं बैंक के एटीएम ! घर बैठे हर महीने होगी 60 हजार रुपये की कमाई

Small Business Ideas: अपने मकान में लगवाएं बैंक के एटीएम ! घर बैठे हर महीने होगी 60 हजार रुपये की कमाई

अगर आपके पास बाजार में जमीन है या कोई ऐसी जगह जहां लोग आसानी से पहुंच सकें तो आप बैंक के एटीएम की फ्रेंचाइजी लेकर हर महीने 60-70 रुपये कमा सकते हैं. इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत भी नहीं है। आपको बस बैंक या उसकी संबंधित एटीएम स्थापना कंपनी के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

हम आपको एसबीआई एटीएम के उदाहरण से समझाएंगे कि कैसे आप एटीएम मशीन के जरिए हर महीने बड़ी कमाई कर सकते हैं। एसबीआई का एटीएम लगाने का काम टाटा इंडिकैश करती है। इसके लिए आपको उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। आपको बता दें कि भारत में एटीएम लगाने का अनुबंध टाटा इंडिकैश, मुथूट एटीएम और इंडिया वन एटीएम के साथ ही है।

एटीएम फ्रेंचाइजी के लिए आवश्यकताएँ:

SBI ATM लगाने के लिए आपके पास 50-80 स्क्वेयर फीट स्पेस होना चाहिए। यह किसी भी अन्य एटीएम से 100 मीटर की दूरी पर होना चाहिए। यह ऐसी जगह होनी चाहिए जहां लोग आसानी से एटीएम देख सकें। इसके अलावा 24 घंटे बिजली आपूर्ति की गई गयी हो। बिजली कनेक्शन एक किलोवाट का होना चाहिए। जिस जगह पर एटीएम लगाया जाएगा उसकी सीलिंग कंक्रीट की होनी चाहिए। अगर किसी सोसायटी में है तो मशीन लगाने के लिए सोसायटी का अनापत्ति प्रमाण पत्र जरूरी है।

निवेश और इनकम क्या होगी

एसबीआई एटीएम स्थापित करने के लिए आपको टाटा इंजिकैश में 2 लाख रुपये की सुरक्षा जमा राशि जमा करनी होगी। यह वापसी योग्य है। इसके अलावा 3 लाख रुपए वर्किंग कैपिटल के तौर पर जमा करने होंगे। कुल मिलाकर आपको 5 लाख रुपये का निवेश करना होगा। एटीएम की स्थापना के बाद, आपको प्रत्येक नकद लेनदेन पर 8 रुपये और गैर-नकद लेनदेन पर 2 रुपये मिलेंगे।

एटीएम फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन कैसे करें

कुछ कंपनियां एसबीआई एटीएम की फ्रेंचाइजी देती हैं। आप उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि एटीएम लगाने वाली कंपनियां अलग हैं। टाटा इंडिकैश, मुथूट एटीएम और इंडिया वन एटीएम के पास मुख्य रूप से भारत में एटीएम स्थापित करने का अनुबंध है। इसके लिए आप इन सभी कंपनियों की वेबसाइट पर ऑनलाइन लॉग इन करके अपने एटीएम के लिए आवेदन कर सकते हैं।

New Small Business Ideas

    ← Previous
    Small Business Ideas: मात्र 50000 की पूंजी में ₹25000 महीना मुनाफा
    Next →
    Small Business Ideas: शुरू करें ये बिजनेस, हर महीने होगी लाखो की कमाई

    Breaking News

    Get real-time updates on the latest stories.

    In-Depth Analysis

    Read expert opinions and detailed news analysis.

    Stay Informed

    Never miss important updates that matter to you.