Home Business IdeaEarn MoneyStock MarketNewsSarkari YojnaEducation

Small Business Ideas: ना दुकान चाहिए ना मशीन, कम पूंजी से अभी शुरू कीजिए

Small Business Ideas: ना दुकान चाहिए ना मशीन, कम पूंजी से अभी शुरू कीजिए

नए बिज़नेस की शुरुआत में नए उद्यमी के लिए दुकान और मशीन दो बड़ी चुनौतियाँ होती हैं। इनके लिए बहुत सारा पैसा और कौशल की आवश्यकता होती है। यदि आपके पास इनमें से कोई नहीं है, तो हम आपके साथ एक ऐसे बिज़नेस आईडिया की जानकारी शेयर कर रहे है, जिसे आप कम निवेश के साथ शुरू कर सकते हैं और अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इसमें मशीन और दुकान दोनों की आवश्यकता नहीं होगी। आपने पास जितनी पूंजी है आप उतने से ही इसे शुरू करें।

बाजार में सफलता के लिए प्रोडक्ट की गुणवत्ता महत्वपूर्ण है

भारत में ड्राई फ्रूट्स की माँग बहुत ज्यादा है और ड्राई फ्रूट्स उच्च प्रोफ़ाइल श्रेणी में आता है। इसमें अच्छी मार्जिन होती है, लेकिन जब कोई इस बिज़नेस को शुरू करता है, तो बहुत से व्यापारी इसमें असफल हो जाते हैं। इसका मुख्य कारण है कि नए लोग यह गलती करते हैं कि वे इंटरनेट पर ड्राई फ्रूट्स के थोक विक्रेता का पता करके ऑनलाइन ऑर्डर दे देते हैं। परिणामस्वरूप, उन्हें उच्च गुणवत्ता की माल नहीं मिलती है और वह उचित मूल्य पर बिकता नहीं है। इस खराब अनुभव के कारण, वे इस बिज़नेस से बाहर हो जाते हैं।

कश्मीर में सेब, अखरोट, चेरी, बादाम और केसर की पैदावार बहुत ज्यादा होती है। इसलिए, ड्राई फ्रूट्स की खरीदारी के लिए आपको सीधे कश्मीर से खरीददारी करनी चाहिए। शायद आपके मन में प्रश्न होगा कि कैसे हम कश्मीर में ऐसे किसानों को कहा खोजेंगे जिनसे हम ड्राई फ्रूट्स खरीद सकें। इसके बारे में हम आपको बताना चाहेंगे कि आपको इतने बड़े क्षेत्र में किसान की खोज करने की जरूरत नहीं है। आप सीधे जम्मू के रघुनाथ बाजार में जा सकते हैं, जो ड्राई फ्रूट्स के लिए सर्वश्रेष्ठ बाजार है। हम आपको सलाह देते हैं कि आप यहां एक सप्ताह बिताएं। सात दिनों में, आप ड्राई फ्रूट्स के विशेषज्ञ हो जाएंगे।

क्वालिटी पैकिंग और ब्रांड का नाम है महत्तपूर्ण

आप शुरुआत में वहाँ से अपने साथ कुछ माल ला सकते हैं। फिर उन्हें छोटे और सुंदर पैकेटों में पैक करें और इनकी मदद से ऑर्डर एकत्र करें। आपके प्राइम कस्टमर में शहर के सभी प्रमुख अधिकारी, व्यापारी और राजनीतिक नेता शामिल हैं। यदि आप क्रिएटिव पैकेजिंग के साथ उच्च गुणवत्ता का माल प्रदान करते हैं, तो आपको इस बिज़नेस में सफल होने से कोई रोक नहीं सकता है। साथ ही, आपके ब्रांड का नाम विशेष और आकर्षक होना चाहिए, जो लोगों को याद रहे। यदि आप इसके साथ ‘कश्मीर’ शब्द का उपयोग करते हैं, यह और भी अच्छा रहेगा।

व्यापार में आपको सबसे खास बनाने वाली बात है

जैसे-जैसे लोगों को पता चलेगा कि आप सीधे कश्मीर से सूखे मेवे लाते हैं, तो लोग सीधे आपसे ड्राई फ्रूट्स खरीदना पसंद करेंगे और आपका नाम होगा। आपको नए नए आर्डर मिलेंगे और जो पैसा आप इससे कमाओगे उसे आप फिर से इसी बिज़नेस में निवेश करके अपने बिज़नेस को बड़े पैमाने पर ले जाएंगे। आपके सफल होने की संभावना इसलिए ज्यादा है क्योंकि अधिकांश शहरों में सीधे कश्मीर से सूखे मेवे नहीं आते हैं। हर दुकानदार या तो थोक विक्रेता से खरीद कर रहा है या किसी कंपनी से सूखे मेवों के पैकेट खरीद रहा है।

ऐसे ही कमाल के बिज़नेस आईडिया

    ← Previous
    Small Business Ideas: अपने स्मार्टफोन से कमा सकते है, 30 हजार रूपये महीना
    Next →
    Small business ideas: घर से 2 लाख पूंजी निवेश करके, 25000 महीने की कमाई

    Breaking News

    Get real-time updates on the latest stories.

    In-Depth Analysis

    Read expert opinions and detailed news analysis.

    Stay Informed

    Never miss important updates that matter to you.