Home Business IdeaEarn MoneyStock MarketNewsSarkari YojnaEducation

Small Business Ideas: जीरो इन्वेस्मेंट में सिर्फ कम्युनिकेशन स्किल से पहले पैसा कमाये, बाद में फिर मशीन लगाये

Small Business Ideas: जीरो इन्वेस्मेंट में सिर्फ कम्युनिकेशन स्किल से पहले पैसा कमाये, बाद में फिर मशीन लगाये

अपना खुद का बिज़नेस तो आजकल हर कोई करना चाहता है लेकिन 90 प्रतिशत लोगो की समस्या होती है प्रयाप्त पूंजी ना होगा। क्युकी बिज़नेस के लिए जगह और उसमे लगने वाली मशीनों और कच्चे माल के लिए पैसा चाहिए होता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे बिज़नेस के बारे में बता रहे है जिसमे आप पहले पैसा कमाएंगे और बाद में मशीन लगाएंगे। इस बिज़नेस आईडिया से लोगो की प्रॉब्लम भी सॉल्व होगी और आपकी अच्छी इनकम भी होगी।

हमारे देश में हर शहर में अच्छे से अच्छे स्कूल है जिनसे आप साल में मोटी कमाई कर सकते है। आपको पता ही होगा की इन सभी स्कूल की कुछ छोटी छोटी आवश्यकता होती है, जिन्हे पूरा करके आप पैसे कमा सकते है। आप छात्रों के लेमिनेशन आईडी कार्ड, पहचान पत्र, पीवीसी आईडी कार्ड, चुंबक बैच, बटन बैच, खेल आयोजनों के लिए शश, हेड बॉय, हेड गर्ल, क्लास मॉनीटर बेच, डोरी, उनके नाम के बैनर, चमकदार कपड़े, टी-शर्ट, प्रिंटेड कैप जैसे उत्पाद आप इन स्कूलों में प्रदान कर सकते हैं। इन उत्पादों की मांग सभी स्कूलो में साल में सिर्फ एक बार आती है लेकिन बहुत ज्यादा मात्रा मांग होती है।

इन वस्तुओ के लिए स्कूल वाले शहरो में अलग अलग जगह भटकते है, लेकिन वे फिर भी सही प्रोडक्ट्स नहीं ढूंढ पाते है। यहाँ तक की बहुत से स्कूल वाले तो अपने कर्मचारियों को भी इस काम में लगा रखते है, जिससे उनकेस स्कूल के काम भी रोकना पड़ते है। हमारे देश में छोटे शहरों में तो यह प्रोडक्ट मिलते भी नहीं है, जिसके कारण स्कूल वाले अन्य शहरो से इन्हे मंगवाते है। आपको बस अपनी एक फॉर्म बनाना है और स्कूल संचालको से मिलना है। इसमें बस आपकी कम्युनिकेशन स्किल बेहतर होनी चाहिए।

इन प्रोडक्ट की डिमांड कम होने से इनमे मार्जिन भी बहुत अच्छा होता है। ₹10 में बनने वाला पीवीसी आईडी कार्ड ₹40 में सेल होता है। शुरुआत में तो आप स्कूल से आर्डर लेकर ये प्रोडक्ट दूसरे बिज़नेस वालो से बनवा सकते है। फिर जब आपको इसमें अच्छा ज्ञान हो जाये और आपकी पकड़ बन जाए तो फिर आप खुद इनकी मशीन लगा सकते है।

ऐसे ही कमाल के बिज़नेस क्यों नहीं देखते है

    ← Previous
    Small Business Ideas: 30000 महीने की कमाई करे, मात्र 200000 की पूंजी निवेश से
    Next →
    Small Business Ideas: शुरुआत में 20 हजार महीने की कमाई, 2 साल बाद 2 लाख महीने की कमाई

    Breaking News

    Get real-time updates on the latest stories.

    In-Depth Analysis

    Read expert opinions and detailed news analysis.

    Stay Informed

    Never miss important updates that matter to you.