Home Business IdeaEarn MoneyStock MarketNewsSarkari YojnaEducation

Small Business Ideas: 25 हजार की नौकरी क्यों करना जब, 50 हजार रूपये में शुरू कर सकते है खुद का बिज़नेस

Small Business Ideas: 25 हजार की नौकरी क्यों करना जब, 50 हजार रूपये में शुरू कर सकते है खुद का बिज़नेस

हम छोटी मोटी नौकरी करके दुसरो को पैसा कमा कर देते है, इससे अच्छा है की हम खुद का कोई ऐसा बिज़नेस शुरू कर ले जिससे उस नौकरी से ज्यादा पैसे भी कमा ले और परिवार को टाइम भी दे पाए। लोग अपना बिज़नेस तो शुरू करना चाहते है, लेकिन सही बिज़नेस आईडिया नहीं होने से वो शुरुआत नहीं कर पाते है। इस लेख में हम आपको जो बिज़नेस आईडिया बता रहे है उसे आप मात्र 50 हजार रूपये से शुरू कर सकते है। और महीने के 40 हजार रूपये तक कमा सकते है।

पहले लोगो की समस्या पर गौर करते है

हमारे देश में मोटरसाइकिल तो लगभग हर व्यक्ति के पास है। आजकल के इस भागदौड़ भरे जीवन में लोगो के पास अपनी बाइक की सर्विसिंग या मेंटेनेंस करने का समय नहीं होता। अगर बाइक का मेंटेनेंस करवाना हो तो मेकेनिक के पास घंटो खड़ा रहना पड़ता है। या फिर अपनी बाइक वही छोड़कर आना पड़ता है। लेकिन लोगो को ये पसंद नहीं है बस मज़बूरी में लाइन में लगना पड़ता है। लोग चाहते हैं कि बाइक की छोटी मोटी समस्याओं को सही करने के लिए उन्हें किसी मैकेनिक के पास जाना ना पड़े। तो आप इस अवसर और समस्या का फायदा उठा सकते है।

हम “मोबाइल बाइक रिपेयर और मेंटेनेंस सेवा” का बिज़नेस शुरू करने की बात कर रहे है। इस बिज़नेस से हम लोगो की इस समस्या का समाधान करेंगे और लोगो के घर पर या ऑफिस पहुंच कर उनकी बाइक रिपेयर और मेंटेनेंस का काम करेंगे। इसके लिए हम एक कुशल मेकैनिक को रखेंगे। रास्ते में अगर किसी की बाइक ख़राब हो गयी है तो वह भी हम सर्विस देंगे। इससे लोगो को समय की बचत भी होगी और हमारे ऊपर ट्रस्ट भी होगा।

बिज़नेस शुरू करने के लिए आपको एक किट बनानी होगी। आपके मैकेनिक और हेल्पर आपके ब्रांड नाम की यूनिफार्म में होंगे और उनके साथ एक बाइक रिपेयरिंग टूल किट होगी। साथ ही एक हेल्पलाइन नंबर होगा जिस पर लोग आपसे कॉन्टेक्ट करेंगे। आप अपने बिज़नेस के लिए एक वेबसाइट भी बनवा ले और सोशल मीडिया मार्केटिंग का उपयोग करके बिज़नेस की मार्केटिंग करे।

जब आपके पास कॉल आता है, तो आपका मैकेनिक अपनी किट के साथ जायेगा और साथ में कुछ बाइक के कॉमन पार्ट्स भी ले जायेगा। इसके बाद भी अगर किसी पार्ट्स की जरुरत होती है तो आप हेल्पर के हाथो वह पार्ट्स पंहुचा सकते है। यह एकदम झकास बिज़नेस आईडिया है अगर आप सही प्लानिंग के साथ इसे शुरू करे तो इससे आप जबरजस्त कमाई कर सकते है।

← Previous
Small Business Ideas: इस बिज़नेस से कमाइए ₹40000 महीने, लोगों को बहुत जरूरत है
Next →
Small Business Ideas: 1 लाख महीने की कमाई, एक छोटी सी दुकान और 40 हजार की मशीन से

Breaking News

Get real-time updates on the latest stories.

In-Depth Analysis

Read expert opinions and detailed news analysis.

Stay Informed

Never miss important updates that matter to you.